Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन पांच राश‍ियों के लोगों की आज चमक सकती है क‍िस्‍मत, यहां पढ़ें आज का राश‍िफल

    By Narendra KumarEdited By:
    Updated: Thu, 16 Dec 2021 06:57 AM (IST)

    आज आपके घर परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा या आप किसी सामाजिक गतिविधि में शामिल होंगे। आर्थिक पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। आपके परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी वाणी से दूसरों का मन मोह लेंगे।

    Hero Image
    कुम्भ राशि के लोगों का पड़ोसी से संबंध मधुर होगा।

    मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Todays Horoscope 16 December 2021 : आज की ग्रह स्थिति के अनुसार चंद्रमा ग्रह मेष राशि में गोचर कर रहे हैं जोकि मंगल ग्रह की प्रथम राशि है। इस कारण आज मेष राशि के परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। वृष राशि के लोग यात्रा पर जाते समय सावधान रहें। मिथुन राशि के लोगों के ल‍िए निवेश करने के लिए आज का द‍िन विशेष शुभ है। कर्क राशि के लोग आज आत्मनिर्भर रहेंगे। सिंह राशि के लोग आज धार्मिक गतिविधियों में भाग लेंगे। कन्या राशि के लोगों के कार्य में आज रुकावट आएगी। तुला राशि के लोगों को कोर्ट कचहरी से शुभ समाचार मिलेगा वृश्चिक राशि के लोगों को आज संघर्ष के साथ सफलता मिलेगी। धनु राशि के लोगों के ल‍िए आज का द‍िन प्रेम संबंध स्थापित करने के लिए शुभकारी है। मकर राशि के लोग आज संपत्ति खरीद सकते हैं। कुम्भ राशि के लोगों का पड़ोसी से संबंध मधुर होगा। मीन राशि के लोगों को जीवनसाथी से प्रेम अथवा लगाव बढ़ेगा। आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी युक्त प्रदोष है। भगवान भोलेनाथ की सफेद एवं पीले पुष्प से पूजा-अर्चना करें, सभी मनोकामना पूर्ण होंगी। कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में वृद्धि होने की संभावना है। आज शेयर बाजार सामान्य रहेगा। व्यापारी वर्ग में कुछ उथल-पुथल रहेगी। खाद्य सामग्री एवं फल के बाजार भाव में तेजी रहेगी। राश‍ियों के बारे में पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने व‍िस्‍तार से जानकारी दी। आज के राश‍िफल पर एक नजर...

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेष -आज आपके घर परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा या आप किसी सामाजिक गतिविधि में शामिल होंगे। आर्थिक पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। आपके परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आप अपनी वाणी से दूसरों का मन मोह लेंगे। आज आप खरीद-फरोख्त का विचार और कार्यक्रम रद करके घर पर ही रहेंगे। आपकी आंख में कुछ समस्या आ सकती है। आपको विभिन्न स्रोतों से धन की प्राप्ति संभव है। आपको पारिवारिक कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

    वृष-आज का दिन आपके लिए अपव्यय व उदासी को दर्शा रहा है। आपको प्रत्येक क्षेत्र में निराशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए धैर्य धारण करें और यात्रा पर जाते समय सावधान रहें। प्रेमी प्रमिका के लिए आज का दिन एक-दूसरे का संग प्राप्त करने के लिए शुभ है। वाणी पर नियंत्रण रखें एवं सकारात्मक रहें।

    मिथुन-आज का दिन निवेश करने के लिए विशेष शुभ है। मुश्किल की घड़ी में आज किया गया निवेश आपके लिए सहायता प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। आपकी वाणी मधुर रहेगी और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। कुछ लोगों के आपके घर में मेहमान बनकर आने की अप्रत्याशित संभावनाएं हैं। आप उनका स्वागत करें और आशीर्वाद प्राप्त करें। परंतु अथक परिश्रम करने से बचें क्योंकि स्वास्थ्य की अनुकूलता नहीं दिखती।

    कर्क-आज आपके लिए सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। निश्चित रूप से आप समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को आज निश्चित रूप से अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। यह समय सट्टे में निवेश करने के लिए शुभ है। आप आत्मनिर्भर रहेंगे। कुल मिलाकर दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।

    सिंह - आज आप किसी धार्मिक गतिविधि में भाग लेंगे। बच्चों का सहयोग आपके हृदय को प्रसन्नता व उत्साह से भर देगा। उनकी पढ़ाई संतोषजनक होगी। आज का दिन आपके प्रेम संबंध के लिए सौभाग्यदायक रहेगा। आपका अपने जीवनसाथी के प्रति लगाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। व्यापारियों के लिए नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन श्रेष्ठतम है।

    कन्या-आज थोड़ा सा उदास महसूस कर सकते हैं। काम में रुकावटें आएंगी। गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतें। सट्टेबाजी में धन निवेश किया जा सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद के कारण वाद-विवाद हो सकता है। आज का दिन आपके प्रेम संबंधों के लिए अशुभ रहेगा। अपनी भाषा में संतुलन रखें, अन्यथा आपको अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

    तुला-आज अविवाहित लोगों के पास विवाह के प्रस्ताव आएंगे। अपने प्रेमी/प्रेमिका से मिलने का अवसर मिलेगा। व्यापारी को किसी नए साझेदार या व्यापारिक प्रस्ताव की प्राप्ति होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से संबंध अच्छा होगा। ससुराल पक्ष की तरफ से धन प्राप्ति या आर्थिक सहायता के संकेत हैं। आपके बच्चे अधिक साहसी बनेंगे। विद्यार्थी वर्ग को श्रेष्ठतम परिणाम प्राप्त करने के लिए और अधिक प्रयास करने होंगे। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।

    वृश्चिक-आज आपका स्वास्थ्य ढीला रह सकता है। आपको अपने छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। अपने मन की बात तथा अपने कार्य करने की रणनीति को किसी अन्य के साथ साझा न करें। अन्यथा आप धोखा खा सकते हैं। जहां तक संभव हो किसी से उधार धन या वस्तु न लें, वापसी करने में मुश्किल आ सकती है। आप यदि किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं तो संघर्ष के साथ सफलता प्राप्त होगी। किसी अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। विपक्षी लोग आपको निशाना बनाने का प्रयास करेंगे।

    धनु- आज विद्यार्थी अध्ययन में रुचि लेंगे। प्रेमी युगल लोगों के लिए आज का दिन सौभाग्यदायक रहेगा। व्यापारी लोग अपने व्यापार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो आपका दिन सामान्य रहेगा। यदि आप सट्टे में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन ऐसा करने के लिए श्रेष्ठ रहेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

    मकर-आज आपको अपनी माता जी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। यदि आप संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। आप सिनेमा देखने या पिकनिक मनाने निकलेंगे। आपके खर्चे बढ़ेंगे। जीवनसाथी से मधुरतम संबंध रहेंगे। घर पर कुछ अतिरिक्त निर्माण कार्य या गृह सज्जा से संबंधित कार्य होगा। किसी सामाजिक या पारिवारिक उत्सव में शामिल होने के भी संकेत हैं।

    कुम्भ -आज आपको अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए विशेष परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता पड़ेगी। आपका कोई नया मित्र बन सकता है। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। सम्भव है कि किसी नजदीकी रिश्तेदार के घर में किसी उत्सव में भाग लेने का अवसर मिले। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं दुर्घटना का डर है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अनावश्यक व बाहरी भोजन करने से बचें। किसी पुराने मित्र से संपर्क बनेगा या अचानक मुलाकात हो सकती है।

    मीन-आज कड़ा संघर्ष करने का दिन है जिसके कारण आप तनाव और थकानग्रस्त रह सकते हैं। आपके छोटे भाई-बहनों का सहयोग आपका आत्मविश्वास बनाए रखेगा। आप अपनी हिम्मत से कोई निर्णय लेंगे और उसकी सफलता के लिए खूब मेहनत करेंगे। इसलिए धैर्य बनाए रखें और अपना कार्य चालू रखें। पैसा कड़ी मेहनत से ही प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। आपके बच्चे भी श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करने में सफल होंगे।

    आज का पंचांग

    16 दिसंबर 2021

    दिन -गुरुवार

    मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष

    तिथि-त्रयोदशी १३

    शक 1942 संवत 2077

    सूर्योदय -06:43

    सूर्यास्त-17:18

    नक्षत्र-भरणी सुबह 07:35 तक के उपरांत कृत्तिका नक्षत्र

    योग -शिव

    करण- कौलव

    चन्द्रमा राशि -मेष

    अग्निवास -पृथ्वी

    सूर्य नक्षत्र-मूल

    अयन-उत्तरायण

    गोल- दक्षिण

    हेमंत ऋतु

    दिग शूल - दक्षिण दिशा

    राहू काल -13:34 से 14:52 दोपहर तक

    अभिजीत मुहूर्त -11:53 से 12:42 दोपहर तक

    अमृत योग - 07:07 से 28:41 घटी पल तक