Move to Jagran APP

प्रियंका वाड्रा की र‍िहाई को लेकर रामपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, सौ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने क‍िया गिरफ्तार

Congress Protest in Rampur रामपुर में प्रियंका वाड्रा की रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए। उन्‍होंने जोरदार तरीके से प्रदर्शन क‍िया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने 100 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

By Narendra KumarEdited By: Published: Wed, 06 Oct 2021 03:07 PM (IST)Updated: Wed, 06 Oct 2021 03:07 PM (IST)
कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Congress Protest in Rampur : प्रियंका वाड्रा की रिहाई की मांग को लेकर रामपुर में प्रदर्शन कर रहे 100 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी को पुलिस लाइन में रखा गया है। कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं।

loksabha election banner

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता के नेतृत्व में बुधवार को कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पर जमा हुए। यहां प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यहां से सीतापुर जाने की तैयारी कर रहे थे, जहां कांग्रेस नेता प्रियंका को गिरफ्तार कर रखा गया है। जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी हिमायत मार्केट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर पहुंच गए। कांग्रेसियों को सीतापुर जाने से रोक लिया और गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले गए। युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नोमान खां ने बताया कि 100 कार्यकर्ता गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्हें पुलिस लाइन में रखा गया है। नगर मजिस्ट्रेट हेम सिंह ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं के मुचलके भरवाए जा रहे हैं। 

शैजी खां बनेे नगराध्यक्ष : समाजवादी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष ने मुहम्मद शैजी खां को नगराध्यक्ष मनाेनीत किया गया है। इससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

वाल्मीकि जयंती पर राजकीय अवकाश करें घोषित :  उत्तर प्रदेशीय वाल्मीकि युवा मंच के प्रदेशाध्यक्ष शिवा गौतम वाल्मीकि ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि भगवान वाल्मीकि जयंती पर राजकीय अवकाश को पुन: बहाल किया जाए। इसके साथ ही प्रदेश सरकार एक शासकीय कमेटी बनाकर वाल्मीकि समाज की विभिन्न समस्या का समाधान कराएं। इस मौके पर दीपू वाल्मीकि, विवेक सिंधवासी, गौतम वाल्मीकि, अनिल राजौड़िया, राजीव वाल्मीकि मौजूद रहे।

​​​​​यह भी पढ़ेें :-

Moradabad coronavirus news : ज‍िले में 30 दिन बाद म‍िला कोरोना संक्रमित, आज ल‍िए जाएंगे पर‍िवार के नमूने

Railway Puja Special Train : मालगाड़‍ियां बन रहीं पूजा स्पेशल ट्रेनों को चलाने में बाधक, मंंथन में जुटा रेल प्रशासन

भाजपा नेता की स्‍कूटी में टक्कर मारने के मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही मुरादाबाद पुलिस

Todays Horoscope 06 October 2021 : इन दो राश‍ि के लोगों को आज करना पड़ सकता है संकट का सामना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.