विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amroha News: अमरोहा में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, बीजेपी नेता की मौत; कार हुई जलकर खाक

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Wed, 25 Oct 2023 07:45 AM (GMT+05:30)

Amroha News अमरोहा के नौगावां सादात क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कार और ट्रक की टक्कर ...और पढ़ें

Amroha News: अमरोहा में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, बीजेपी नेता की मौत (फोटो जागरण संवाददाता)
Amroha News: अमरोहा में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, बीजेपी नेता की मौत (फोटो जागरण संवाददाता)

HighLights

  1. भाजपा नेता की कार को ट्रक ने मारी टक्कर।
  2. सड़क हादसे में हुई बीजेपी नेता की मौत।
  3. पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ दर्ज किया केस।

आईएएनएस, अमरोहा (यूपी)। अमरोहा के नौगावां सादात क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। कार और ट्रक की टक्कर में बीजेपी नेता की मौत हो गई है।

भाजपा नेता की कार को ट्रक ने मारी टक्कर

समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, नौगावां सादात क्षेत्र में एक भाजपा नेता की कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। भाजपा नेता की पहचान सरिता सिंह के रूप में हुई है, जो नूरपुर से अपने घर मुरादाबाद लौट रही थीं।

डॉक्टरों ने भाजपा नेता को मृत किया घोषित

जानकारी के अनुसार, जिस दौरान उनकी कार की ट्रक से टक्कर हुई। उसके तुरंत बाद ही कार में आग लग गई। आग की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल भाजपा नेता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- Bahraich News: बहराइच में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप व ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ंत, दो की मौत सात घायल

पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ दर्ज किया केस

वहीं, पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, भाजपा नेता रात करीब एक बजे अपनी कार से नूरपुर से अपने घर मुरादाबाद जा रही थीं। वह अकेली थी और खुद ही कार चला रही थी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

यह भी पढ़ें- Agra News: एसटीएफ की रेड में भंड़ाफोड़, पाश इलाके में चल रहा था गोरखधंधा, ग्राहकों को देते थे लुभावने आफर, आगरा से दिल्ली तक सप्लाई

आग की चपेट में आने से झुलस गई थी बीजेपी नेता

पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बीजेपी नेता सरिता सिंह आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई थीं। बता दें कि पुलिस ने उनकी पहचान तब की, जब उनके फोन पर परिवार वालों का कॉल आया। इसके बाद जाकर ही उनकी पहचान हो पाई।

ट्रक चालक का पता लगा रही पुलिस

सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।