विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bahraich News: बहराइच में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप व ट्रैक्टर ट्राली में भिड़ंत, दो की मौत सात घायल

By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
Published: Wed, 25 Oct 2023 07:40 AM (IST)

लखनऊ बहराइच हाइवे मार्ग पर मंगलवार देर रात ट्रेक्‍टर ट्राली व प‍िकप में भिडंत हो गई। प‍िकप चालक की घटना ...और पढ़ें

Bahraich News: बहराइच में भीषण सड़क हादसा
Bahraich News: बहराइच में भीषण सड़क हादसा

जासं, बहराइच। फखरपुर इलाके में प्रतिमा विसर्जन की तैयारी के लिए जनरेटर लेकर जा रहे ग्रामीणों से भरे  ट्रैक्टर ट्राली की पिकअप से भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के घायलों को सीएचसी फखरपुर में भर्ती कराया गया।

चिकित्सकों ने सभी की हालत चिंताजनक देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाके के शिवराजपुर निवासी ग्रामीण मंगलवार को प्रतिमा विसर्जन की तैयारी कर रहे थे। विसर्जन जुलूस में बिजली आपूर्ति के लिए ग्रामीण शाम को फखरपुर जनरेटर लेने के लिए गए थे। ट्रैक्टर ट्राली पर जनरेटर ले जाने के दौरान इलाके के बहराइच-लखनऊ हाइवे स्थित शिवराजपुर मोड़ के पास कैसरगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप व ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत हो गई।

भीषण हादसे में पिकअप के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पिकअप चालक शिवराजपुर निवासी अल्ताफ व मिथलेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शिवराजपुर निवासी नरेंद्र कुमार ,नीरज , नैमिष , रामनिवास , विशाल , शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष अनुज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी फखरपुर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें: UP News: रोज दस हजार रुपए जुर्माना देने के लिए कस लें कमर... गैर मान्यता मदरसों के लिए जारी हुआ सरकारी फरमान

यह भी पढ़ें: Mukhtar Ansari: बढ़ेगी मुश्किल या मिलेगी राहत... दोहरे हत्याकांड मामले में माफिया मुख्तार अंसारी की आज होगी पेशी