Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रतन टाटा को कब मिला पद्म विभूषण पुरस्कार? यूपी संयुक्त राज्य अभियांत्रिकी सेवा प्रारंभिक परीक्षा में आए रोचक सवाल

    यूपी संयुक्त राज्य अभियांत्रिकी सेवा प्रारंभिक परीक्षा में पूछे गए कुछ रोचक सामान्य ज्ञान के सवालों ने अभ्यर्थियों को हैरान कर दिया। रतन टाटा को किस वर्ष पद्म विभूषण पुरस्कार मिला भारत में सुनामी चेतावनी केंद्र कहां स्थित है और वर्ष 2024 में किस देश ने भारत के प्रधानमंत्री को दा ऑर्डर ऑफ़ एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया? जानिए इन सवालों के जवाब और परीक्षा से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी।

    By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Sun, 20 Apr 2025 03:31 PM (IST)
    Hero Image
    राज्य अभियंत्रण सेवा प्रारंभिक परीक्षा के बाद पेपर देकर निकलते अभ्यर्थी।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज की ओर से आयोजित सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा प्रारंभिक परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा के व्यवस्था के बीच संपन्न हो गई। परीक्षा में सामान्य ज्ञान के कई चर्चित सवाल पूछे गए। इनमें एक सवाल था भारतीय उद्योगपति रतन टाटा, जिनका निधन वर्ष 2024 में हुआ, उनको किस वर्ष पद्म विभूषण अवार्ड प्रदान किया गया। विकल्प के रूप में चार उत्तर दिए गए थे, जिनमें से एक का चयन करना था। रतन टाटा को वर्ष 2008 में पद्म विभूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया था। यही सही उत्तर रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दूसरा सवाल था, भारत में सुनामी चेतावनी केंद्र कहां स्थित है। इसका सही उत्तर हैदराबाद रहा। तीसरा सवाल था वर्ष 2024 में किस देश ने भारत के प्रधानमंत्री को दा आर्डर आफ एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसका सही उत्तर गुयाना रहा।

    पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज बेगमपुल रोड में सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा प्रारंभिक परीक्षा के बाद पेपर का मिलान करते अभ्यर्थी।

    16 केंद्राें थी परीक्षा

    शहर के 16 केंद्रों पर रविवार को एक पाली में यह परीक्षा हुई। परीक्षा का समय सुबह 11 से लेकर दोपहर 1 तक निर्धारित किया गया था। पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज मेरठ बेगमपुल रोड से परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थी प्रवेश कुमार, भूपेंद्र प्रसाद और शैलेंद्र कुमार समेत अन्य का कहना था कि पेपर माडरेट रहा। साथ ही कुछ सवाल पिछली परीक्षाओं से रिपीट भी हुए हैं।

    परीक्षा में आए कुल 150 सवाल

    परीक्षा में कुल 150 सवाल हल करने के लिए आए थे। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग थी, इसलिए कई सवाल छोड़ने पड़े। अभ्यर्थियों ने वहीं सवाल हल किये जो उन्हें आते थे, निगेटिव मार्किंग के कारण कई सवाल छोड़ दिए। 

    ये भी पढ़ेंः 'इंसाफ न मिले तो मेरी अस्थियां नाले में बहा देना' यूपी में अतुल सुभाष जैसा एक और केस, इंजीनियर मनोज यादव ने लगाई फांसी

    ये भी पढ़ेंः एकतरफा प्यार में सिरफिरे युवक ने दिया खाैफनाक वारदात को अंजाम, शादी से 10 दिन पहले युवती की गोली मारकर हत्या