यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नशीले पदार्थों की तस्करी में मेरठ के युवक को सऊदी में मौत की सजा, जैद छह साल पहले गया था विदेश
सऊदी अरब में नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में मेरठ के एक युवक को मौत की सजा सुनाई गई ...और पढ़ें

HighLights
- 15 जनवरी 2023 से सुमेसी जेहाद सऊदी अरब की जेल में है बंद
- इंटरपोल की सूचना के बाद जैद के स्वजन को अवगत कराया गया
जागरण संवाददाता, मेरठ। सऊदी अरब में नशीले पदार्थों की तस्करी के दोषी युवक को मौत की सजा सुनाई गई है। वह 15 जनवरी 2023 से सुमेसी जेहाद सऊदी अरब की जेल में बंद है। इंटरपोल द्वारा मेरठ पुलिस को मामले से अवगत कराया गया है।
पुलिस ने स्वजन को सऊदी में सुनाए गए फैसले की जानकारी दे दी है।मेरठ निवासी निवासी जैद कुछ साल पहले सऊदी गया हुआ था। मादक पदार्थों की तस्करी के जुर्म में 15 जनवरी 2023 को गिरफ्तार कर सुमेसी जेहाद सऊदी अरब की जेल भेज दिया गया।
क्रिमिनल कोर्ट मक्का में जैद के खिलाफ साक्ष्य पेश किए गए, जहां पर सुनवाई के दौरान जैद को सजा-ए-मौत का आदेश पारित किया गया। सऊदी अरब के गृह मंत्रालय से इंटरपोल को जैद की सजा के बारे में जानकारी दी गई। इंटरपोल ने मेरठ के एसएसपी विपिन ताडा को अवगत कराते हुए जैद के स्वजन को इसकी जानकारी देने को कहा।
रविवार को मुंडाली थाना प्रभारी सौम्या ने जैद के स्वजन को लिखित रूप से नोटिस भेजकर अवगत करा दिया। एसएसपी ने बताया कि जैद को मौत की सजा की सूचना उसके स्वजन को दे दी गई है। जनपद में भी जैद का आपराधिक रिकॉर्ड का पता कराया जा रहा है। जैद के स्वजन इंटरपोल से पूरी जानकारी लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं।
.jpg)
छह साल पहले एक कंपनी में कार चालक की नौकरी करने सऊदी गया था जैद
जैद लगभग छह वर्ष पूर्व सऊदी अरब की सुवालेह मुहम्मद कंपनी में चालक की नौकरी को गया था। पर्याप्त पारिश्रमिक न मिलने पर वह वहीं की दूसरी कंपनी में चला गया। जैद को दूसरी कंपनी में नौकरी करते एक वर्ष बीता था कि उसकी गाड़ी की दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो गई। स्वजन ने बताया कि कंपनी मालिक ने जैद पर गाड़ी की कीमत वसूली का मुकदमा कर दिया। रिकवरी से बचने के लिए जैद कंपनी छोड़ भागा। इस बीच उसकी सऊदी अरब के किसी पुलिसकर्मी से बातचीत हुई।
पुलिसकर्मी ने दी चालक की नौकरी
पुलिसकर्मी ने उसे अपनी परिवारिक गाड़ी पर चालक की नौकरी दे दी। स्वजन का आरोप हे कि कुछ दिन बाद पुलिसकर्मी की गाड़ी पर नौकरी के दौरान जैद पर मादक पदार्थ बरामदगी दिखाते हुए सऊदी अरब सरकार ने गतवर्ष 15 जनवरी को मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में जेद्दाह सेंट्रल जेल सुमेसी जेद्दाह में बंद कर दिया। तभी से जेल में बंद जैद के विरुद्ध सऊदी अरब में मुकदमा चल रहा था।
ये भी पढ़ेंः खोदाई में मिला चांदी का सिक्का बताकर ठगे ढाई लाख, इस तरह आगरा पुलिस के हत्थे चढ़ा पूरा गिरोह, खुले कई मामले
ये भी पढ़ेंः कई बच्चों की जान चली जाएगी, ये किडनैपिंग का रेस्क्यू ऑपरेशन है...पूर्व फेमिना मिस इंडिया को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी
सऊदी सरकार ने भेजा सजा का आदेश
वहां के आंतरिक मंत्रालय में अनुमोदन के लिए भेज दिया है। साथ ही जैद के स्वजन को भी बेटे की उचित पैरोकारी के लिए नोटिस भेजा गया है। जैद को सजा-ए-मौत की खबर से परिजनों और रिश्तेदारों में हड़कंप मचा हुआ है। वे बचाव के लिए भागदौड़ कर रहे हैं। जैद के परिवार में माता पिता के अलावा, सात भाई है, जिनमें से जैद दूसरे नंबर का हे,सबसे बड़ा भाई मोनू भी सऊदी अरब में नौकरी करता हे, इसके अलावा दो बहनें है।
