मेरठ में दिनदहाड़े हत्या, फायरिंग से बचने को गलियों से भागा बावर्ची, लेकिन अंत में कनपटी से सटाकर मार दी गोली
Murder in Meerut मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में एक बावर्ची की बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने उस पर लगभग 15 राउंड फायरिंग की और फिर कनपटी पर गोली मारी। डेढ़ साल पहले भी बावर्ची पर जानलेवा हमला हुआ था जिसमें वह बच गया था। पुलिस पारिवारिक संपत्ति विवाद को हत्या का कारण मानकर जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र के श्यामनगर में बावर्ची (शादी समारोह में खाना बनाने वाला) पर बाइक सवार हमलावरों ने सरेराह करीब 15 राउंड फायरिंग की। इसके बाद भागते हुए पकड़कर गोली कनपटी से सटाकर मारी गई। खून से लथपथ होने के बाद सड़क पर गिरने पर हिलाकर देखा गया कि वह जिंदा तो नहीं है। डेढ़ साल पहले भी बावर्ची की हत्या का प्रयास किया था। गोली लगने के बाद तब भी बच गया था। हत्या के पीछे पुलिस परिवारिक संपत्ति विवाद को मानकर जांच कर रही है।
लिसाड़ीगेट के मजीद नगर निवासी असलम शादी समारोह में खाना बनाने का काम करता था। शनिवार की सुबह असलम अपनी बेटी को नेशनल पब्लिक स्कूल में छोड़कर वापस घर लौट रहा था। घर से करीब 500 मीटर दूरी पर श्यामनगर में पीछे से आए दो बाइक सवार हमलावरों ने असलम पर फायरिंग शुरू कर दी।
असलम खुद को बचाते हुए गलियों से भागा। हमलावर उसके पीछे फायरिंग करते हुए भागते रहे। उन्होंने करीब 15 राउंड फायरिंग की। संयोग रहा कि उस समय कोई सड़क पर सामने नहीं आया है। कुछ ही दूरी पर हमलावरों ने असलम को पकड़कर कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। जमीन पर गिरने के बाद उसे हिलाकर देखा गया कि उसकी मौत हुई या नहीं।
बताया गया कि डेढ़ साल पहले भी भाई साइंसा ने साले के साथ मिलकर असलम पर जानलेवा हमला किया था। तब भी गोली लगने के बाद असलम बच गया था। उस मामले में साइंसा का साला जेल चला गया था। इस हत्याकांड को भी पुलिस उस हमले से जोड़कर देख रही है।
यह भी पढ़ें- Encounter in Meerut: गिरफ्तारी के बाद बदमाश ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपित टिल्लर को लगी गोली
बताया जा रहा है कि संपत्ति को लेकर भाईयों में पिछले काफी दिनों से विवाद चल रहा है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस शूटरों की पहचान कर रही है। एएसपी अंतरिक्ष जैन ने बताया कि पुलिस की तीन टीमें लगाकर हमलावरों की पहचान की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।