Encounter in Meerut: गिरफ्तारी के बाद बदमाश ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपित टिल्लर को लगी गोली
Meerut News मेरठ के सरधना में विनय हत्याकांड के मुख्य आरोपी 25 हजार के इनामी बदमाश विकास को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पिस्टल बरामद कराने ले जाते समय विकास ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जिसके जवाब में पुलिस की गोली से वह घायल हो गया। विकास पर पहले से ही नौ मुकदमे दर्ज हैं।

जागरण संवाददाता, मेरठ। सरधना में आठ दिन पहले हुए विनय हत्याकांड के 25 हजारी बदमाश को थाना पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस बदमाश से पिस्टल बरामद कराने के लिए नेहरू नगर पुलिया पर लेकर गई थी। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से पिस्टल और बुलेट बरामद की है।
पुलिस के अनुसार एक अगस्त की रात में विनय पुत्र रामपाल सिंह निवासी मुहल्ला धर्मपुरी ईकडी रोड कस्बा सरधना अपने दोस्त सागर पुत्र राजीव के साथ शराब पी रहा था। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर गाली-गलौज को गई थी। तभी विकास उर्फ टिल्लर पुत्र दिनेश त्यागी निवासी जुल्हैडा अपनी बुलेट बाइक से वहां पहुंचा। विकास भी नशे में धुत था और पिस्टल दिखाते हुए विनय को धमकाया था। इसके बाद विकास ने फोन करके अपने दोस्त सुमित निवासी छबडिया और निखिल को बुला लिया था। दोनों दोस्तों के आने के बाद विकास ने विनय के सिर में सटाकर गोली मार दी थी।
जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने उक्त सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने विकास व निखिल पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर लिया था। शुक्रवार दोपहर में पुलिस ने विकास को गिरफ्तार कर लिया था। रात में पुलिस विकास से वारदात में प्रयुक्त पिस्टल को बरामद कराने के लिए नेहरू नगर पुलिया पर ले गए। जहां पर विकास ने पिस्टल उठाकर पुलिस टीम पर फायर कर दिया।
यह भी पढ़ें- मेरठ में दिनदहाड़े हत्या, फायरिंग से बचने को गलियों से भागा बावर्ची, लेकिन अंत में कनपटी से सटाकर मार दी गोली
जवाबी कार्रवाई में विकास के दाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। एसपी देहात डा. राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि विकास शातिर किस्म का बदमाश है। इसके ऊपर पहले से ही नौ मुकदमे दर्ज है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।