सौरभ का खौफनाक कत्ल और 13 दिन अय्याशी हर पल... क्या है साहिल और मुस्कान के शिमला टूर की पूरी कहानी?
सौरभ हत्याकांड में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। टैक्सी चालक अजब सिंह ने 13 दिनों की यात्रा की पूरी कहानी बताई है। साहिल और मुस्कान रोज होटल में शराब पीते थे और पब में डांस करते थे। होली के दिन दोनों ने जमकर रंग खेला और डांस किया। 17 मार्च की सुबह कसोल से मेरठ के लिए निकल गए थे।

जागरण संवाददाता, मेरठ। ब्रह्मपुरी से साहिल और मुस्कान को टूर पर हिमाचल ले जाने वाले टैक्सी चालक अजब सिंह ने 13 दिनों की यात्रा की पूरी कहानी बयां की। उसके अनुसार, दोनों देखने में सामान्य लगते थे, लेकिन उनकी हरकतें असामान्य थीं। रोज होटल में एक-एक बोतल शराब पीते थे, पब में सूखा नशा कर डांस करते थे। होली के दिन सुबह 11 बजे निकल गए थे। रात को करीब साढ़े आठ बजे वापस लौटे तो पूरी तरह से रंगों में सराबोर और नशे में चूर थे। टू
र से लौटते समय शामली में बीयर की तीन बोतलें ली और कार में ही पी। शिवा टूर एंड ट्रेवल्स के मालिक विकास से मुस्कान ने हिमाचल घूमने के लिए कार बुक की थी।
विकास ने बुकिंग परतापुर निवासी अजब सिंह को दे दी। चार मार्च की शाम करीब साढ़े छह बजे अजब सिंह कार लेकर ब्रह्मपुरी पहुंच गया। साढ़े सात बजे पहले साहिल आया। कुछ देर बाद मुस्कान भी बैग लेकर आ गई। यहां से शिमला के लिए रवाना हो गए। पंजाब पहुंचने के बाद एक शहर में होटल किराए पर लेकर कुछ देर तक रुके। पांच मार्च की सुबह वह शिमला पहुंचे। तीन दिन तक यहीं रुके। इस दौरान एक गुरुद्वारे में पूजा की। उसके बाद मुस्कान ने मांग में सिंदूर भर लिया।
साहिल की फाइल फोटो।
शाम को मंगाते थे शराब की दो बोतलें
यहां से वह कुल्लू मनाली पहुंच गए। रोज सुबह घूमने निकल जाते थे। शाम को लौटकर होटल के कमरे में दो बोतल शराब मंगाते थे। दो दिन रहने के बाद कसोल पहुंच गए। कसोल में ज्यादातर समय पब में बिताते थे। सूखा नशा कर डांस करते, देर रात तक होटल में आते थे।
साहिल के लिए मंगाया था केक
11 मार्च की रात मुस्कान ने काल कर साहिल के जन्मदिन के लिए केक लाने को कहा। उसने कहा था कि साहिल को मत बताना, रात 12 बजे केक काटेंगे। केक पर पहले बाबा लिखवाने को कहा, बाद में शंकर लिखवाकर मंगाया। होली के दिन सुबह 11 बजे पब में निकल गए थे। वहां सूखा नशा करने के बाद दोनों ने जमकर रंग खेला और डांस किया। रात करीब 11 बजे होटल से गाड़ी मंगाई। पार्किंग में फंस जाने से कार होटल से नहीं निकल सकी। दोनों नशे में पैदल ही होटल पहुंच गए।
सौरभ और मुस्कान की फाइल फोटो।
कसोल में खरीदे कपड़े
कसोल में दोनों ने कपड़े भी खरीदे थे। 17 मार्च की सुबह कसोल से मेरठ के लिए निकल गए थे। रात करीब 11 बजे दोनों को ब्रह्मपुरी में छोड़ दिया था। अजब सिंह के अनुसार, टूर के दौरान उनके व्यवहार को देखकर कोई नहीं कह सकता था कि यह रूह कांपने वाला कृत्य करके आए हैं।
शिमला में विक्ट्री टनल के समीप होटल में रुके थे मुस्कान और साहिल
उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड मामले में सौरभ की पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शिमला के विक्ट्री टनल के समीप एक होटल में भी ठहरे थे। पांच मार्च की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे दोनों होटल में पहुंचे और दो दिन यही रुके। होटल की पेमेंट दोनों ने आनलाइन माध्यम से की और खाने का आर्डर वाट्सएप से किया। दोनों कमरे में किसी को भी नहीं आने देते थे। होटल स्टाफ ने दोनों के आधार कार्ड भी लिए थे। दो दिन बाद दोनों शिमला से मनाली के लिए रवाना हो गए थे। बताया जा रहा है कि दोनों ने गाड़ी को लिफ्ट के साथ बनी पार्किंग में खड़ा किया था।
संबंधित खबरेंः सौरभ हत्याकांड में कई चौंकाने वाले खुलासे, पांच महीने से कर्ण पिशाचनी तंत्र साधाना कर रहे थे साहिल और मुस्कान
शिमला में भरवाया था पेट्रोल
शिमला के एक पेट्रोल पंप पर एक हजार रुपये का पेट्रोल भी भरवाया था। हालांकि दोनों को उत्तर प्रदेश पुलिस ने 18 मार्च को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित मुस्कान ने पति सौरभ की बेरहमी से हत्या कर दी थी। उत्तर प्रदेश पुलिस भी दोनों की तलाश के लिए शिमला पहुंची थी। शिमला के जिस होटल में वे दोनों ठहरे थे, वह होटल पहले लीज पर था। घटना के बाद से इसकी लीज रद कर दी गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।