Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जन्म प्रमाण पत्र बनवाने आई थी महिला, मेरठ नगर निगम के अधिकारी पर लगाया अश्लील मैसेज भेजने का आरोप. बैठी जांच

    Updated: Mon, 28 Jul 2025 01:39 PM (IST)

    Meerut News मेरठ में नगर निगम के एक अधिकारी पर महिला ने अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। इस मामले को महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने नगर आयुक्त को निष्पक्ष जांच कराने का निर्देश दिया है। लिसाड़ी गेट में छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने भाई-बहन और मां से मारपीट की।

    Hero Image
    निगम के अधिकारी पर महिला को गंदे मैसेज भेजने का आरोप (सांकेतिक फोटो)

    जागरण संवाददाता, मेरठ। नगर निगम में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने आई एक महिला ने निगम के एक अधिकारी पर अभद्र व्यवहार और उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया। प्रकरण का संज्ञान लेते हुए महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने नगर आयुक्त को निष्पक्ष जांच कराने का निर्देश दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महापौर ने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई के लिए शासन को लिखा जाएगा। वहीं नगर आयुक्त ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। जिस अधिकारी पर आरोप लगे हैं, उसे अपना पक्ष रखने को कहा गया है। वहीं, आरोपित अधिकारी का कहना है कि वह अवकाश पर हैं।

    एक-दो दिन में लौटकर अपना पक्ष रखेंगे। इस प्रकरण को लेकर नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने कहा कि महिला उनके पास शिकायत लेकर नहीं आई थी। शिकायती पत्र किसी के माध्यम से मिला है। पत्र में शिकायतकर्ता का नाम है, लेकिन न तो पता लिखा है और न मोबाइल नंबर। चूंकि निगम के अफसर से जुड़ा प्रकरण है, इसलिए जांच कराई जा रही है।

    यह भी पढ़ें- छांगुर के गुर्गे बदर अख्तर के जाल में फंसी मेरठ की दोनों युवतियों का सुराग नहीं, बदर दे रहा पुलिस को चकमा

    बहन से छेड़छाड़ का विरोध किया तो दोनों के साथ-साथ मां से भी मारपीट

    जागरण संवाददाता, मेरठ। लिसाडी गेट थानाक्षेत्र की एक कालोनी में मनचलों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने बहन भाई से मारपीट कर दी। बचाने आई मां को भी उन्होंने पीटा। महिला ने थाना लिसाड़ी गेट पर तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार की है।

    रविवार रात आठ बजे एक युवक अपनी बहन के साथ बाइक से सामान लेने बाजार जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर खड़े मनचलों ने युवती पर अश्लील छींटाकशी कर दी।

    युवक ने विरोध किया तो आरोपितों ने दोनों को बुरी तरह पीटा। शोर सुनकर जब उनकी मां पहुंची तो उन्हें सड़क पर गिराकर पीटा गया। तीनों को गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों के विरोध पर आरोपित फरार हो गए। महिला की तहरीर पर पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।