Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छांगुर के गुर्गे बदर अख्तर के जाल में फंसी मेरठ की दोनों युवतियों का सुराग नहीं, बदर दे रहा पुलिस को चकमा

    Updated: Mon, 28 Jul 2025 01:06 PM (IST)

    Meerut News मेरठ पुलिस मतांतरण के मास्टर माइंड जलालुद्दीन उर्फ छांगुर के गुर्गे बदर अख्तर सिद्दकी को तलाश रही है। बदर पर युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर मतांतरण कराने का आरोप है। पुलिस को अभी तक दोनों युवतियों का पता नहीं चल पाया है। अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा संगठन ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    Hero Image
    नहीं हाथ आया छांगुर का गुर्गा बदर, दोनों युवतियों का भी नहीं लगा सुराग

    जागरण संवाददाता, मेरठ। मतांतरण के मास्टर माइंड जलालुद्दीन उर्फ छांगुर के गुर्गे बदर अख्तर सिद्दकी का मेरठ पुलिस पता नहीं लगा पाई है। वह लगातार पुलिस को चकमा दे रहा है। बदर के जाल में फंसी मेरठ की दोनों युवतियों का भी पता लगाने में पुलिस को कामयाबी नहीं मिली है। सीओ सिविल लाइंस अभिषेक तिवारी ने बताया, जल्द ही बदर को पकड़कर दोनों युवतियों को बरामद कर लिया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिविल लाइंस के संजय नगर निवासी युवती के स्वजन ने इस्लामाबाद के किदवईनगर निवासी बदर अख्तर सिद्दीकी और उसके पिता महमूद अख्तर के खिलाफ अपनी बहन व सरूरपुर की युवती का अपहरण करने का आरोप लगाया था। सिविल लाइंस व सरूरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज है। आरोप है, बदर ने दोनों युवतियों को अपने प्रेमजाल में फंसाया और उनके साथ दुष्कर्म करता रहा। बाद में उनका अपहरण का मतांतरण करा दिया। दोनों का अब तक कोई पता नहीं लग पाया है।

    पांडव नगर निवासी युवती के अपहरण की छह साल पहले रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर तत्कालीन सिविल लाइंस इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान को गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड़ ने निलंबित कर दिया है। जांच में पता चला, सहारनपुर की एक युवती के साथ भी बदर ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस युवती ने पुलिस को बताया था कि दुष्कर्म के दौरान बदर व उनके साथी कह रहे थे कि इसका हाल भी पांडव नगर जैसी युवती जैसा करेंगे।

    सीओ सिविल लाइंस अभिषेक तिवारी ने बताया कि सर्विलांस व अन्य सूत्रों से बदर व उसके पिता के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उम्मीद है, जल्द उसे गिरफ्तार कर दोनों युवतियों को बरामद कर लिया जाएगा। 

    यह भी पढ़ें- छांगुर का गुर्गा मेरठ का बदर महंगी कार में घूमाकर लड़कियों को फंसाता था, आशा नेगी को किराए के मकानों में रखा

    उधर, अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही ने कहा, हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर मतांतरण कराने व शारीरिक शोषण करने का यह गिरोह वेस्ट यूपी में सक्रिय है। जो छांगुर से जुड़ा है। इस पूरे नेटवर्क की जांच कर उन्हें गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए।