Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छांगुर का गुर्गा मेरठ का बदर महंगी कार में घूमाकर लड़कियों को फंसाता था, आशा नेगी को किराए के मकानों में रखा

    Updated: Sat, 26 Jul 2025 02:36 PM (IST)

    Meerut News मतांतरण मामले में बलरामपुर जिले के छांगुर का राजफाश हुआ है। उसके गिरोह के सदस्य मेरठ के बदर अख्तर सिद्दीकी की पुलिस जांच कर रही है। बदर पहले जिम ट्रेनर था और महंगी कार में लड़कियों को घुमाता था। उसने आशा नेगी को भी इसी तरह फंसाया था। पुलिस ने बदर के मेरठ और नोएडा ठिकानों पर दबिश दी।

    Hero Image
    जलालुद्दीन उर्फ छांगुर और मेरठ का बदर अख्तर सिद्दीकी।

    जागरण संवाददाता, मेरठ। बलरामपुर में हिंदू युवतियों का मतांतरण कराने के बाद सुर्खियों में आए जलालुद्दीन उर्फ छांगुर (Jalaluddin alias Changur) गिरोह में काम करने वाले बदर अख्तर सिद्दीकी (Badr Akhtar Siddiqui) के बारे में पुलिस ने जांच पड़ताल की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिम में लड़कियों को करता था प्रभावित

    बदर ग्रेटर नोएडा के एक जिम में लड़कियों को प्रभावित करता था और महंगी कार में घुमाकर लग्जरी जीवन के सपने दिखाकर प्रेमजाल में फंसाता था। छह साल पहले आशा नेगी को भी बदर ने इसी तरह फंसाया था। सीओ सिविल लाइंस और स्वाट टीम ने बदर के मेरठ एवं नोएडा स्थित ठिकानों पर दबिश डाली। वह ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी कालोनी के फ्लैट को छोड़कर काफी दिन पहले चला गया था।

    ट्रेनर रहते बदर ने ली थी महंगी कार 

    एलआइसी एजेंट महमूद अख्तर सिद्दीकी मूलरूप से किदवई नगर के रहने वाले हैं। महमूद ने इस्लामाबाद में नया मकान बनाया है। किदवई नगर के मकान में उनका हैंडलूम का कारखाना है। महमूद का बेटा बदर ग्रेटर नोएडा स्थित एक जिम में पहले ट्रेनर था। बाद में उसने जिम का सामान बेच दिया था। ट्रेनर रहते बदर ने महंगी कार ली थी। जिम में ही वह लड़कियों को प्रभावित करता था।

    आशा नेगी को भी ऐसे ही फंसाया

    आशा नेगी (Asha Negi) को भी उसने ऐसे ही फंसाया था। मेरठ के काल सेंटर में नौकरी करते समय उसे कार से नोएडा घुमाता था। 2015 में आशा को नोएडा में ले जाकर एक मीडिया ग्रुप में नौकरी दिलवाई। 2017 में आबूलेन स्थित शोरूम से वर्ना कार फाइनेंस पर ली। उसके बाद आशा का मतांतरण कराने के बाद लिव-इन में साथ रखा।

    2018 में आशा से अंतिम बार फोन पर हुई थी परिवार की बात

    जून 2018 में आशा से अंतिम बार फोन पर परिवार की बात हुई थी। उसके बाद उसने वाट्सएप मैसेज पर बताया था कि बदर दूसरी लड़की से प्यार करने लगा है और हत्या की धमकी दे रहा है। 2019 में आशा के स्वजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने से इन्कार करने वाले तत्कालीन सिविल लाइंस इंस्पेक्टर अब्दुल रहमान सिद्दीकी पर भी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सिविल लाइंस थाने में बदर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

    गौर सिटी और आसपास तीन किराए के मकान में आशा को रखा

    सीओ सिविल लाइंस और स्वाट टीम ने शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा में पहुंचकर बदर और नेगी के बारे में जानकारी जुटाई। गौर सिटी में बदर ने सहारनपुर के रहने वाले व्यक्ति का फ्लैट साढ़े आठ हजार रुपये प्रति माह किराए पर लिया था। दोनों एक साल तक इस फ्लैट में रहे। इसके बाद गौर सिटी के आसपास ही तीन स्थानों पर मकान किराए पर लेकर रहे। पुलिस ने तीनों स्थानों की पड़ताल कर मकान मालिकों से बातचीत की।

    यह भी पढ़ें- Meerut : छांगुर के गुर्गे बदर अख्तर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, निलंबित इंस्पेक्टर पर विभागीय जांच बैठी

    आशा के बाद फ्लैट पर कई लड़कियों को लेकर आया था। सीओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि पूरा मामला नोएडा का है। गुरुवार से पुलिस नोएडा में पड़ताल कर रही है।