Meerut : पुतला नहीं, अब मोबाइल सुरक्षित रखेगा खेत, मेरठ में बोले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
Meerut News केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि किसान अब मोबाइल से खेतों की सुरक्षा कर सकेंगे इसी के साथ यूरोप तक फसल बेच पाएंगे। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में कृषि तकनीकी नवाचार केंद्र का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि किसान तकनीक से उन्नत होंगे।

जागरण संवाददाता, मेरठ: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पहले किसान खेत में पुतला खड़ा करके फसलों की सुरक्षा करने का उपाय करते थे। अब किसान अपने हाथ के मोबाइल से ही पूरे खेत की सुरक्षा कर सकेगा। मोबाइल पर ही यह जानकारी मिलेगी कि कब बरसात होने वाली है। कब कौन सी फसल बोनी चाहिए।
किसान पहले ही जान सकेगा कि किस मंडी में कितनी जगह है। किस उत्पाद की अधिक मांग है। किसान मंडी में जाए बिना ही यूरोप और अमेरिका में अपनी उपज बेच सकेगा। वह सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में कृषि तकनीकी नवाचार केंद्र के उद्धाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
किसानों को तकनीक से उन्नत बनाने को हो रहे नए प्रयोग
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि किसानों को तकनीक से उन्नत बनाने के लिए नए प्रयोग हो रहे हैं। कृषि विश्वविद्यालय में आइआइटी रोपड़ के सहयोग से इनोवेशन हब स्थापित किया गया है। सरकार सिर्फ किसानों को उत्पादन करने वाला नहीं बल्कि उद्यमिता की ओर ले जा रही है।
जल्द ही इतना अनुसंधान कर लिया जाएगा कि रसायन मुक्त खेती होगी। बिना खाद और बिना कीटनाशक के उपयोग से ही उत्पादकता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि एआई क्या है यह एक ज्योतिषि है, यह अतीत और भविष्य बताता है।
कृषि में इसके उपयोग से यह डाटा मिश्रित कर नई जानकारी देगा। फसलों में क्या बीमारी आई है, क्या क्या उपाय हैं यह बताएगा।
उन्होंने कहा कि पहले किसान खेत में पुतला खड़ा करके फसलों की सुरक्षा करने का उपाय करते थे। अब किसान अपने हाथ के मोबाइल से ही पूरे खेत की सुरक्षा कर सकेगा। मोबाइल पर ही यह जानकारी मिलेगी कि कब बरसात होने वाली है। कब कौन सी फसल बोनी चाहिए।
यह भी पढ़ें- Meerut News : किसान भाई एफपीओ बनाएं और विश्व बाजार में प्रवेश करें, मेरठ में बोले जयन्त चौधरी
कृषि विश्वविद्यालय में स्थापित होगा कृषि कौशल विकास केंद्र
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने घोषणा की कि जल्द ही सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के इनोवेशन सेंटर के साथ कौशल विकास केंद्र भी स्थापित किया जाएगा। इससे किसानों के अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा। यहां स्थापित होने वाले स्टार्टअप के साथ उसको किसानों के लिए उपयोगी बनाने में सहयोग करेंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।