जागरण संवाददाता, मेरठ। दो साल तक तबादला आदेश टालने वाले हेड कांस्टेबल अजीत सिंह के खिलाफ अब विभागीय जांच शुरू हो गई है। एसपी सिटी की पेशी में तैनात हेड कांस्टेबल अजीत सिंह को एसएसपी डा. विपिन ताडा ने 30 जनवरी को लाइन हाजिर किया था।
इसके बाद भी उसकी एसपी सिटी आफिस में मौजूदगी की शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई। पूरे मामले की जांच एसएसपी डा. विपिन ताडा ने एसपी यातायात राघवेन्द्र मिश्र को सौंपी थी। इसमें अजीत सिंह पर लगाए गए आरोपों को सही बताया गया।
एसएसपी ने कहा- दिए गए विभागीय जांच के आदेश
एसएसपी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर अजीत सिंह के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सभी तथ्यों की बिन्दुवार जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर उसके खिलाफ आगे कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले भी अजीत को निलंबित किया जा चुका है। उसकी ड्यूटी फिलहाल पुलिस लाइन में है।