विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Meerut News: उपले तोड़ने पर बवाल, छतों से पथराव-फायरिंग होते गांव में मच गई चीख-पुकार; आधा घंटा दहशत में रहे लोग

Published: Mon, 25 Nov 2024 08:33 AM (IST)

मेरठ के सरधना क्षेत्र के मेहरमती गणेशपुर गांव में हिंदू-मुस्लिम पक्षों के बीच आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर सांप्रदायिक तनाव भड़क ...और पढ़ें

Meerut News: सरधना सर्किल के सरूरपुर व रोहटा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची
Meerut News: सरधना सर्किल के सरूरपुर व रोहटा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची

HighLights

  1. आधा घंटे तक चले संघर्ष में दूर-दूर तक सुनी गई फायरिंग की आवाज
  2. बजरंग दल ने थाने का घेराव कर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है

संवाद सूत्र, जागरण, सरधना/मेरठ। गांव मेहरमती गणेशपुर में हिंदू मुस्लिम पक्ष में एक-दूसरे पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कई दिनों से तनाव चल रहा था। मुस्लिम बाहुल गांव में उपजे इन हालात की जानकारी अधिकारियों तक पहुंच रही थी, बावजूद इसके किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

बच्चे के उपले तोड़ने जैसे मामूली विवाद ने गांव को सांप्रदायिक तनाव की आग में धकेल दिया। छतों व सड़क से पथराव और फायरिंग शुरू हो गई। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठियां फटकार कर सबको खदेड़ा।

गांव के लोगों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से गांव में हिंदू-मुस्लिम पक्ष में एक दूसरे पर टिप्पणी को लेकर कई बार विवाद हुआ। जिम्मेदार लोग समझाकर दोनों पक्षों को शांत कर देते थे। रविवार दोपहर करीब दो बजे तक गांव में माहौल शांत था। इसी दौरान युवती को पीटने का हल्ला मचा। इसके बाद दोनों पक्षों ने बिना कुछ पूछे एक-दूसरे पर हमला कर पथराव शुरू कर दिया।

दोनों पक्षाें पर लगे फायरिंग के आरोप

करीब आधा घंटे तक चली अराजकता के दौरान महिलाओं व बच्चों के चीखने चिल्लाने व मारो-मारो के शोर की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। दोनों पक्ष की महिलाओं ने एक दूसरे पर पथराव व फायरिंग का आरोप लगाया। घायल आठ लोगों को पुलिस सीएचसी लाई और उनका उपचार कराया। एसपी ग्रामीण राकेश कुमार मिश्रा ने गांव पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत की। सीओ संजय जायसवाल खुद गांव में जमे हुए हैं।

इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुई तमंचे, लाठी-डंडे लिए युवकों की वीडियो

मेहरमती गणेशपुर में हुए सांप्रदायिक बवाल से संबंधित कई वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही हैं। इनमें दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हो रहा है। कई युवक हाथों में लाठी-डंडे, तमंचे व धारदार हथियार लिए दिखाई दे रहे हैं। एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मुस्लिम पक्ष का युवक प्लास्टिक के कट्टे में अवैध हथियार लेकर आया था। इसे हिंदू पक्ष के युवक खेत में दौड़ाते दिखाई दे रहे हैं। भाग रहे आरोपित के हाथ में भी तमंचा दिखाई दे रहा है।

इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। ऐसी वीडियो को ग्रुप से हटाने व प्रसारित करने वालों की जांच की जा रही है। वीडियो में पथराव, फायरिंग, हंगामा व हथियार लेकर घूम रहे युवकों की पहचान की जा रही है।

एसपी ग्रामीण राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपितों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ेंः संभल में जामा मस्जिद के सर्वे पर बवाल, पथराव-फायरिंग में चार की मौत; जिले में बाहरी लोगों की एंट्री बैन


ये भी पढ़ेंः अलीगढ़ में नशेड़ी युवकों की दबंगई, शहर विधायक मुक्ता राजा की गाड़ी पर मारा हाथ; गनर काे कॉलर पकड़कर खींचा

घटना के विरोध में बजरंग दल ने घेरा थाना

मेहरमती गणेशपुर में सांप्रदायिक बवाल की सूचना पर बजरंग दल के जिला संयोजक अनुज बजरंगी व जिला मंत्री अर्जुन राणा कार्यकर्ताओं संग थाने पहुंचे। उन्होंने मुस्लिम पक्ष पर छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने व गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की। अनुज बजरंगी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो गांव में हिंदू महापंचायत की जाएगी। सीओ सरधना ने सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।