Move to Jagran APP

इस वर्ष भी मेरठ से संबधित दो नई रेल लाइनों की स्वीकृति

रेल बजट में मेरठ को सीधे तौर पर भले ही कोई नई सुविधा नहीं मिली हो लेकिन पानीपत रेल लाइन का सर्वे कार्य जारी है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Feb 2021 04:55 AM (IST)Updated: Sat, 06 Feb 2021 04:55 AM (IST)
इस वर्ष भी मेरठ से संबधित दो नई रेल लाइनों की स्वीकृति

मेरठ, जेएनएन। रेल बजट में मेरठ को सीधे तौर पर भले ही कोई नई सुविधा नहीं मिली हो लेकिन पानीपत रेल लाइन का सर्वे कार्य जारी है। रेल बजट में उत्तर रेलवे क्षेत्र में 25 रेल लाइनों की सूची है। इसमें मेरठ के लिहाज से दो महत्वपूर्ण रेल लाइनें शामिल हैं। मेरठ-पानीपत रेल लाइन की प्रस्तावित लंबाई 104 किलोमीटर है। इसके लिए 10.97 अरब की पूंजी निर्धारित की गई है। दूसरी रेल लाइन देवबंद से रुड़की के बीच 27.45 किलोमीटर की बनेगी। यह दोनों रेल लाइन पिछले वर्ष भी बजट में शामिल थीं। वर्तमान बजट में वर्ष 2021-22 में खर्च के लिए नाममात्र टोकन राशि रिलीज की गई है। उत्तर रेलवे के उच्च अधिकारियों के अनुसार इन दोनों रेल लाइनों का सर्वे चल रहा है। भूमि अधिग्रहण के बाद योजनाएं धरातल पर आएंगी।

loksabha election banner

रेल बजट में मेरठ छावनी स्थित स्टेशनरी बट वेल्डिग प्लांट के उच्चीकरण को गत वर्ष बजट में शामिल किया गया था। गत वर्ष इसके लिए 10 लाख रुपये मिले थे। इस बार एक करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। कुल कार्य 28.12 करोड़ रुपये की लागत से होना है।

वर्ष 2020-21 और वर्ष 2021-22 का तुलनात्मक विवरण

वर्ष 2021-22 बजट

नई लाइन निर्माण

- मेरठ पानीपत - 104 किलोमीटर

पूंजी - 10.97 अरब

आवंटित बजट - कुछ नहीं

- देवबंद - रुड़की 27.45 किलोमीटर - 1.21 अरब

आवंटित बजट - कुछ नहीं

- मेरठ छावनी स्थित स्टेशनरी फ्लैश बट वेल्डिग प्लांट का उच्चीकरण - 28.12 करोड़

आवंटित बजट 1 करोड़

वर्ष 2020 - 21 बजट

नई लाइन निर्माण

- मेरठ - पानीपत 104 किलोमीटर

पूंजी - 11 अरब

आवंटित बजट - 1000

- देवबंद - रुड़की 27.45- 1.68 अरब

आवंटित बजट - कुछ नहीं

- मेरठ छावनी स्थित स्टेशनरी फ्लैश बट वेल्डिग प्लांट का उच्चीकरण - 28.22 करोड़

आवंटित धनराशि - 10 लाख


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.