Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: यूपी की घोसी सीट पर NDA प्रत्‍याशी के नाम का एलान, भाजपा ने गठबंधन के इस उम्मीदवार पर लगाया दांव

    Updated: Fri, 08 Mar 2024 07:44 AM (IST)

    अरविंद राजभर घोसी से प्रत्याशी बनाए गए हैं। 2004 में इस सीट से सुभासपा से अक्षय कुमार राजभर चुनाव लड़े थे। 52 हजार 72 मत पाकर पांचवें नंबर पर थे। 2019 ...और पढ़ें

    Hero Image
    भाजपा ने तीसरी बार घोसी से गठबंधन प्रत्याशी को मैदान में उतारा है।

    जागरण संवाददाता, मऊ। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री व ओमप्रकाश राजभर के पुत्र अरविंद राजभर घोसी संसदीय सीट से चुनाव लड़ेंगे। तीसरी बार यहां से भाजपा ने गठबंधन प्रत्याशी को मैदान में उतारा है।

    भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने बताया कि अरविंद राजभर घोसी से प्रत्याशी बनाए गए हैं। 2004 में इस सीट से सुभासपा से अक्षय कुमार राजभर चुनाव लड़े थे। 52 हजार 72 मत पाकर पांचवें नंबर पर थे। 2019 लोकसभा चुनाव में इस सीट से सुभासपा के महेंद्र राजभर चुनाव लड़े थे। वह 39 हजार 860 मत पाकर तीसरे नंबर पर थे। इस बार लोकसभा चुनाव फिर राजभर प्रत्याशी को मैदान में उतारा गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे अरव‍िंद राजभर 

    सुभासपा प्रत्याशी अरविंद राजभर पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। दो विधानसभा चुनावों में किस्मत आजमा चुके हैं, लेकिन दोनों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। वर्ष 2017 में अरविंद राजभर ने बलिया जनपद की बासडीह विधानसभा से चुनाव लड़े।

    वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के साथ मिलकर अरविंद राजभर वाराणसी की शिवपुर विधान सभा से चुनाव मैदान में उतरे थे। भाजपा के अनिल राजभर से चुनाव हार गए। 33 वर्षीय अरविंद राजभर परास्नातक हैं। वह लघु उद्योग निगम लिमिटेड के सदस्य भी रह चुके हैं।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Elections: कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर जल्द साफ होगी तस्वीर, सपा नेताओं के साथ होगी कोआर्डिनेशन बैठक

    यह भी पढ़ें: अनुप्रिया पटेल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा- आरएलडी व सुभासपा के आने से एनडीए होगा अपराजेय गठबंधन