विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: ठंड के आक्रामण तेवर से कांपे मथुरावासी, बूंदाबांदी के बाद दिनभर बादलों में छिपा रहा सूरज

Published: Sun, 12 Jan 2025 03:31 PM (IST)

Mathura Weather Update रात की बूंदाबांदी के बाद सुबह कच्ची गलियों में फिसलन हो गई है। दिनभर सूर्यदेव बादलों में ...और पढ़ें

रविवार को सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनकर जाते बच्चे और महिलाएं। फोटो जागरण
रविवार को सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनकर जाते बच्चे और महिलाएं। फोटो जागरण

HighLights

  1. हवा एवं गलन नहीं चलने से ठंड का अहसास हुआ कम
  2. अधिकतम 17 और न्यूनतम तापमान रहा 11 डिग्री सेल्सियस

जागरण संवाददाता, मथुरा। Weather Update: रात्रि में बूंदाबांदी के बाद सुबह कच्ची गलियों में फिसलन हो गई। हवा एवं गलन नहीं होने से ठंड का अहसास कम रहा। दिनभर सूर्यदेव बादलों में छिपे रहे। सूर्यदेव ने एक बार बादलों को चीर बाहर निकलने की कोशिश की, मगर सफल नहीं हो सके।

बादलों के छाए रहने से बारिश होने की आशंका से लोग चिंतित रहे। शाम के समय ठंड के तेवर आक्रामक होने से लोग जल्दी घरों में जा छिपे। अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा।

शनिवार शाम बूंदाबांदी के साथ ही बर्फीली हवा ने ठिठुरन पैदा कर दी थी। ठिठुरन से बचने के लिए लोग जल्दी घरों में जा छिपे। रात्रि करीब 10 बजे फिर से बूंदाबांदी हुई। रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर यात्री ठिठुरते रहे। तमाम यात्री ठंड से राहत के लिए गैस हीटरों के पास चिपके रहे।

ठंड अधिक होने से सफर करने वालों को परेशानी

ठंड अधिक रहने से सफर करने में लोगों को ठिठुरन से परेशानी हुई। रविवार की सुबह लोग घरों से बाहर निकले तो आसमान में बादल छाए हुए थे। कच्ची गलियों में बूंदाबांदी से फिसलन हो गई।

शहर के मुहल्ला अवधपुरी, श्याम कुंज, यमुना पार के कई मुहल्लों की कच्ची गलियों में फिसलन से आवागमन प्रभावित रहा। महोली अंडरपास से मंडी चौराहे तक सड़क पर निचले हिस्से में जलभराव हो गया। सुबह हवा और गलन का अहसास कम रहा। इसके कारण लोगाें को ठंड का अहसास अन्य दिनों की अपेक्षा कम हुआ। दिनभर सूर्यदेव बादलों में छिपे रहे। सुबह करीब 11.30 बजे सूर्यदेव कुछ देर के लिए चमके, लेकिन फिर बादलों ने उन्हें अपनी कैद में कर लिया।

मथुरा में रविवार को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते लोग।

लोगों को सताती रही बारिश की चिंता 

आसमान में बादल छाए रहने से वर्षा की चिंता लोगों को सताए रही। देर शाम होने के साथ ही ठंड के तेवर आक्रामक हो गए। बाजारों में अन्य दिनों की अपेक्षा ग्राहकों की भीड़ कम नजर आई। दुकानदार रूम हीटरों के सहारे गर्मी लेते रहे। अनेक दुकानदारों द्वारा तो अलाव जला रखे थे। घरों में भी अलाव जलते रहे। ठंड से बचने के लिए बच्चे घरों से बाहर नहीं निकले।

ये भी पढ़ेंः UP Weather Update: रहें सावधान! यूपी के 28 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, बढ़ेगी सर्दी

ये भी पढ़ेंः UP School Holidays: कड़ाके की ठंड के बीच डीएम ने स्कूलों के लिए जारी किया आदेश, इन बच्चों की बल्ले-बल्ले

घटेगा न्यूनतम तापमान, वर्षा की संभावना

जासं, मथुरा : ठंड के तेवर अभी और आक्रामक होंगे। न्यूनतम तापमान में अब कमी नजर आएगी। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार और गुरुवार को वर्षा होने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहेंगे।