विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mathura News: परिवार की महिलाएं मीठी बातों में फंसती थीं, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह पकड़ा

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Wed, 30 Aug 2023 10:33 AM (IST)

Mathura Crime News Today अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ मथुरा पुलिस ने किया है। पुलिस ने ...और पढ़ें

Mathura News: अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
Mathura News: अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

HighLights

  1. अश्लील वीडियो बनाकर गैंग करता था ठगी
  2. पुलिस ने गैंग के सदस्यों को पकड़ा

संवाद सूत्र, गोवर्धन−मथुरा। गोवर्धन पुलिस ने लोगों को बातों में फंसाकर उनका अश्लील वीडियो बनाने और फिर रुपये वसूलने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। दो सगे भाई, पत्नी और बहन को पुलिस ने दबोच लिया। गोवर्धन के एक परचून व्यापारी को फोन कर बुलाया और फिर महिलाओं ने उसका अश्लील वीडियो बनाया और दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।

वीडियो डिलीट करने के नाम पर दस लाख रुपये मांगे। तीन लाख में सौदा तय हुआ और पचास हजार रुपये वसूल लिए। व्यापारी के स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर वसूली गई रकम बरामद कर ली।

माेबाइल पर मिस्ड काल के बाद महिला ने बातों में फंसाया

गोवर्धन के बड़ा बाजार निवासी बिहारीलाल अग्रवाल की परचून की दुकान है। उनके मोबाइल पर कुछ दिन पहले एक मिस्ड काल आई। उन्होंने उस नंबर पर काल की, तो वह एक महिला का था। महिला ने अपनी बातों में उनको फांस लिया, इसके बाद उन्हें सोमवार को मथुरा के टाउनशिप चौराहा पर मिलने बुलाया। वह टाउनशिप पहुंचे तो यहां ईको कार में नौहझील थाना क्षेत्र के बाघर्रा निवासी हरिकेश, रोहताश, रोहताश की पत्नी और बहन थीं। इन्हीं में एक महिला ने बिहारीलाल को फोन कर बुलाया था।

दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी

कार में बिहारीलाल को बैठाकर उनका अश्लील वीडियो बनाया और दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। फिर वीडियो डिलीट करने के लिए दस लाख रुपये मांगे। बिहारी ने जानकारी तुषार को दी। तुषार ने इसकी जानकारी चाचा डालचंद्र को दी। डालचंद्र ने पचास हजार रुपये लेकर तुषार को टाउनशिप भेजा। यहां पचास हजार रुपये लेने के बाद भी बिहारीलाल को नहीं छोड़ा गया। दस लाख की मांग हुई, लेकिन बाद में सौदा तीन लाख रुपये में तय हुआ।

बिहारीलाल को बंधक बनाकर लाए

तुषार ने बाकी पैसे गोवर्धन में देने को कहा। हरिकेश तुषार के साथ गोवर्धन के बस स्टैंड तक पैसे लेकर पहुंच गया। जबकि बाकी के तीनों बिहारीलाल को बंधक बनाकर कार से अड़ींग गांव के पास खड़े रहे। इधर, मामले की सूचना डालचंद्र को पुलिस को दी। एसपी देहात त्रिगुण बिसेन की अगुवाई में पुलिस ने पहले हरिकेश को दबोचा। इसके बाद अड़ींग के पास से तीनों को थाना प्रभारी ओमहरि वाजपेयी ने कार समेत पकड़ लिया और बिहारीलाल को छुड़ा लिया।

एसपी देहात ने बताया कि चारों के कब्जे से वसूले गए पचास हार रुपये बरामद किए गए हैं। बाक्स पहले भी दर्ज हो चुका है मुकदमा एसपी देहात ने बताया कि पकड़ा गया गिरोह लोगों को इसी तरह फांसकर उनसे रुपये वसूलता था। बीते वर्ष रोहताश के विरुद्ध ब्लैकमेल कर वसूली का मुकदमा हाईवे थाने पर दर्ज हो चुका है।