विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hathras News: पढ़ाई के समय स्कूल में धुएं के छल्ले उड़ा रहे थे शिक्षक, नियमों की अनदेखी पर दो टीचर सस्पेंड

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
Published: Wed, 30 Aug 2023 10:20 AM (IST)

परिषदीय स्कूलों में धुम्रपान करने पर दो शिक्षक निलंबित। नियमों की अनदेखी कर स्कूलों में मनमानी कर रहे शिक्षक। दो ...और पढ़ें

परिषदीय स्कूलों में धुम्रपान करने पर दो शिक्षक निलंबित।
परिषदीय स्कूलों में धुम्रपान करने पर दो शिक्षक निलंबित।

HighLights

  1. धड़ल्ले से सिगरेट, तंबाकू, गुटका उपभोग कर रहे शिक्षक
  2. दोनों शिक्षकों की शिकायत 27 जुलाई जिलाधिकारी से की गई थी

हाथरस, जागरण संवाददाता। हाथरस जिले में शिक्षण कार्य के दौरान लापरवाही शिक्षकों को महंगी पड़ रही है। मुरसान स्थित वर्द्धवारी के परिषदीय स्कूल में गुटखा, सिगरेट का सेवन करने वाले दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया हैं। वहीं हसायन के कलूपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में नशे की हालत बच्चों के सामने ही आपस में मारपीट करने वाले दो शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा दिए गए हैं। इससे शिक्षकों में खलबली मच गई है

शिक्षकों की लापरवाही आ रही हैं सामने

बेसिक के स्कूलों में आए दिन शिक्षकों की लापरवाही सामने आ रही हैं। उच्चाधिकारियों की अनदेखी के कारण शिक्षकों के हौसले बढ़ गए हैं। संविलियन विद्यालय वर्द्धवारी ब्लाक मुरसान के सहायक अध्यापक मदन मोहन सिंह पर विद्यालय परिसर में धड़ल्ले से सिगरेट, तंबाकू, गुटका उपभोग करना, कुर्सी पर पैर रखकर मोबाइल चलाना, विद्यालय समय सारिणी का अनुपालन न करना, उपस्थिति पंजिका में मनमाने ढंग से हस्ताक्षर करना, विभागीय धनराशि का गबन कराना, पठन-पाठन में रुचि नहीं लेने के आरोप लगाए गए हैं। इसी तरह के आरोप इसी विद्यालय के सहायक अध्यापक रामनिवास पर लगे हैं।

दोनों शिक्षकों पर सख्त एक्शन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा कराई गई जांच में प्रथम दृष्टतया दोषी मानते हुए आरोपित दोनों शिक्षकों निलंबित कर दिया है। दोनों शिक्षकों की शिकायत 27 जुलाई को वीनू चौधरी द्वारा जिलाधिकारी से की गई थी। डीएम के निर्देश पर बीएसए ने दोनों शिक्षकों पर लगे आरोपों की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी सादाबाद को नामित किया है।

दो शिक्षकों ने नशे में की स्कूल में मारपीट, दिया नोटिस

विकास खंड हसायन के प्राथमिक विद्यालय कलूपुरा के सहायक अध्यापक सतेंद्र कुमार व मनीत तौमर का नशे की हालत में बच्चों के सामने स्कूल में मारपीट करने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। उसमें यह घटना 28 अगस्त को विद्यालय परिसर की बताई गई है। इस मामले का संज्ञान लेते हुए बीएसए ने दोनों शिक्षकों को नोटिस जारी करते हुए तीन के अंदर समुचित साक्ष्यों के साथ स्पष्टीकरण देने की चेतावनी दी है।