यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Raksha Bandhan 2023: मथुरा-वृंदावन आ रहे हैं तो देख लें ट्रैफिक की बदली व्यवस्था, दो दिन रहेगा डायवर्जन
Mathura Traffic Plan For Raksha Bandhan रक्षाबंधन पर बदला रहेगा मथुरा-वृंदावन का यातायात प्लान। शहर के अंदर भारी वाहनों का ...और पढ़ें

HighLights
- रक्षाबंधन पर उमड़ता है भक्तों का सैलाब
- दो दिन बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
मथुरा, जागरण संवाददाता। रक्षाबंधन पर मथुरा-वृंदावन का यातायात प्लान पूरी तरह से बदला रहेगा। शहर में सभी भारी वाहन प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। इन वाहनों को हाईवे से ही डायवर्ट किया जाएगा। ये व्यवस्था 30 अगस्त की सुबह से 31 अगस्त की रात तक रहेगी।
शहर की तरफ सभी भारी वाहन प्रतिबंधित
एसपी ट्रैफिक देवेश शर्मा ने बताया कि लक्ष्मीनगर से शहर की ओर सभी भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन गोकुल बैराज मोड़ से गंतव्य के लिए रवाना होंगे।
- मसानी चौराहे से डीगगेट की ओर भारी वाहन नहीं आएंगे, ये एनएच-19 से होकर गंतव्य के लिए जाएंगे।
- जरूरत पर ई-रिक्शा और आटो भी प्रतिबंधित किया जाएगा।
- गोवर्धन चौराहे व मंडी चौराहा से भूतेश्वर तिराहा की ओर भी वाहन और रोडवेज बस नहीं जा सकेंगी।
- हाईवे कट व पुराना आरटीओ कट से भी भारी वाहन धौली प्याऊ की ओर प्रतिबंधित रहेंगे।
- रोडवेज बसें भी धौली प्याऊ के बजाए माल गोदाम रोड से संचालित होंगे।
- बसें मालगोदाम जयगुरुदेव धर्मकांटे वाले रास्ते से आ-जा सकेंगी।
- रोडवेज की बड़ी बसें गोवर्धन चौराहा से भूतेश्वर की ओर तथा नए बस अड्डे से भूतेश्वर की ओर नहीं आ पाएंगी। गोकुल बैराज मोड़ से भी सभी भारी वाहन शहर में नहीं आएंगे।
वृंदावन में भी वाहनों पर लगाया प्रतिबंधित
- वाहन एसपी ट्रैफिक ने बताया कि भारी वाहन पानीगांव चौराहा से वृंदावन की ओर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
- सौ शैया से कस्बा की ओर भी भारी वाहन नहीं आएंगे।
- छटीकरा चौराहा शहर के अंदर वाहन नहीं जाएंगे।
- प्राइवेट बसें वैष्णो देवी माता पार्किंग में खड़ी होंगी।
- नगर निगम द्वारा संचालित इलेक्ट्रिक बसें सुबह छटीकरा चौराहा से रुक्मिणी विहार गोलचक्कर तक आ सकेंगी। शाम को छटीकरा से पूरी तरह बंद रहेंगी।
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि इसके अलावा आकस्मिक सेवाओं से जुड़े वाहन एंबुलेंस, फायर सर्विस के वाहन इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।
