Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mathura Accident: यमुना एक्सप्रेस-वे पर खड़ी मैक्स में मारी टक्कर, चालक की मृत्यु; एक घायल

    Updated: Sat, 02 Aug 2025 03:47 PM (IST)

    यमुना एक्सप्रेस-वे पर महावन के पास एक मैक्स में पीछे से टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और एक घायल हो गया। फिरोजाबाद से नोएडा जा रही मैक्स को बारिश के कारण रोकना पड़ा था तभी पीछे से दूसरी मैक्स ने टक्कर मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Hero Image
    प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    जागरण टीम, मथुरा। महावन थाना के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 120 के समीप एक खड़ी मैक्स में पीछे से एक नयी मैक्स से टक्कर मार दी जिसमें दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

    शुक्रवार की रात मैक्स पिकअप फिरोजाबाद से नोएडा के लिए कांच का सामान लेकर जा रहे थे। रात लगभग डेढ़ बजे बरसात होने लगी। मैक्स में रखे कागज के कार्टून भीगने लगे। चालाक ने मैक्स को रोक लिया तिरपाल निकाल कर उसे ढकने लगे। तभी पीछे से आ रही बिना नंबर की मैक्स ने टक्कर मार दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अस्पताल में तोड़ दिया दम

    इस हादसे में त्रिदेव ठाकुर पुत्र राजेन्द्रपाल सिंह निवासी जावई थाना नारखी फिरोजाबाद, अतुल कुमार पुत्र सुदामा लालजी निवासी जलेसर रोड बजरंग नगर फिरोजाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया। वहां पहुंचते ही त्रिदेव (20) ने दम तोड़ दिया। जानकारी मिलते ही महावन पुलिस मौके पर पहुंची।

    थाना निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया शव पोस्टमार्टम कर कार्रवाई की जा रही है।

    बिजली की चपेट में आने से मौत

    संदीप पुत्र गोपाल उम्र 25 वर्ष निवासी मांट मूला सुबह अपने खेत पर पशुओं के लिए बालकिशन गढ़ी रोड़ पर अपने खेत से चारा लेने के लिये गया था। जैसे ही संदीप चारा काटने के लिए खेत में पहुंचा वहां पर एक पेड़ खड़ा था। पेड़ के ऊपर 11000 हजार वोल्टेज की बिजली की लाइन जा रही थी। उसमें करंट आ रहा था और वह पेड़ से चिपक गया। वही पर गिर पड़ा। पीछे से संदीप के घर वाले बुग्गी लेकर खेत पर जा रहे थे।

    संदीप को जमीन पर देखकर उड़ गए होश

    अचानक उन्होंने देखा कि संदीप जमीन पर पड़ा था। उनके होश उड़ गए। उन्होंने चिल्ला चिल्ला कर संदीप को आवाज दी। लेकिन संदीप जब तक प्राण निकल चुके थे। तत्काल स्वजन मांट में निजी अस्पताल ले गए, यहां पर डाक्टरों ने मना कर दिया। मथुरा के अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संदीप एक होनहार बालक था। पूरे गांव में जैसे ही संदीप की मृत्यु का समाचार सुना। गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी।

    घर वालों का कहना है संदीप की मृत्यु का करण बिजली विभाग की घोर लापरवाही है। अगर बिजली विभाग सुन लेता तो आज ये दिन देखना नहीं पड़ता।

    ये भी पढ़ेंः फॉर्च्यूनर न मिलने पर पंचायत में दिया तलाक, 2024 में हुआ था निकाह; पत्नी दर्ज कराई FIR

    ये भी पढ़ेंः UP Crime News: बरेली में ड्रोन चोर समझकर भीड़ ने की युवती की पिटाई, हाथ-पैर बांधे, बाल पकड़कर खींचा