विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Crime News: बरेली में ड्रोन चोर समझकर भीड़ ने की युवती की पिटाई, हाथ-पैर बांधे, बाल पकड़कर खींचा

Published: Sat, 02 Aug 2025 02:45 PM (IST)

बरेली के किला क्षेत्र में एक युवती को ड्रोन चोर समझकर स्थानीय लोगों ने पीटा। आरोप है कि युवती एक ...और पढ़ें

Bareilly News: बरेली में हाथ-पैर बांधकर युवती को पीटा। वीडियो ली तस्वीर।
Bareilly News: बरेली में हाथ-पैर बांधकर युवती को पीटा। वीडियो ली तस्वीर।

जागरण संवाददाता, बरेली। शहर में किला क्षेत्र के मुहल्ला बारादरी में शुक्रवार देर रात स्थानीय लोगों ने एक युवती को ड्रोन चोर समझकर पकड़ लिया। उसके बाल पकड़कर खींचा और हाथ-पैर बांधकर पीटा। शनिवार को इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद घटना की पुलिस को हुई। मामले में युवती की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी लिख ली है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

ड्रोन चोर समझकर युवती को बाल पकड़कर खींचा, हाथ-पैर बांध पीटा

बताते हैं कि मुहल्ला बारादरी में एक मकान में किसी के बुलाने पर युवती आई थी। आधी रात को वह छत पर चढ़कर फोन कर रही थी। तभी मुहल्ले में खड़े लोगों ने उसे देखकर ड्रोन चोर होने का शोर मचा दिया। शोर होने पर युवती छत से बाहर की ओर कूद गई, जिसके बाद लोगों ने युवती को बाल पकड़कर खींचा और हाथ-पैर बांध दिया। पुलिस ने पहुंचकर युवती को लोगों के चंगुल से छुड़ाया। 

ये भी पढ़ेंः चौथे सोमवार के लिए बदलेगा ट्रैफिक रूट, घरों से देखकर निकलें कौन-कौन से मार्ग रहेंगे बंद; तीन से रूट डायवर्जन

ये भी पढ़ेंः दीवारें और छत चटक गईं, ग्राउटिंग करने से फर्श ऊपर उठ गई... आगरा मेट्रो की टनल खोदाई से कई घरों को नुकसान