Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि और बांकेबिहारी के किए दर्शन

    Updated: Thu, 09 Jan 2025 05:25 PM (IST)

    मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि और बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण और राधा-रानी से आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मथुरा एक पवित्र धार्मिक स्थल है और यहां आकर उन्हें बहुत खुशी हुई। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते बांके बिहारी लाल के जयकारे लगाते हुए तस्वीरें पोस्ट की हैं।

    Hero Image
    बांकेबिहारीजी के दर्शन करते मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव। फोटो: एक्स

    जागरण संवाददाता, मथुरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में सनातन संस्कृति के अनुष्ठान का पर्व चल रहा है। अयोध्या में जिस तरह भगवान श्रीराम अपने जन्मस्थान में विराजे हैं, तो हमारे मन में इच्छा है कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान में भी आनंद बरसना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मप्र में सरकार बनने के बाद वहां भी तीर्थ स्थल विकसित किए जा रहे हैं। भगवान श्रीकृष्ण जब कंस को मारने के बाद शिक्षा ग्रहण करने के लिए उज्जैन गए तो रास्ते में जिन पड़ावों पर भगवान ठहरे उन्हें तीर्थस्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।

    ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में गुरुवार को दर्शन करने पहुंचे मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा हमारी योजना है भगवान श्रीकृष्ण के जीवन की कई अच्छी समाजसेवा और दिशा देने वाली शिक्षा हैं, उन्हें अपनाया जाना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं को धरातल पर उतारने की योजना है। भगवान परशुराम के स्थल को भी तीर्थ के रूप में विकसित करने जा रहे हैं।

    उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि श्री बांके बिहारी लाल की जय...

    वृंदावन के कण-कण में कृष्ण और रज-रज में राधे रानी का वास है। आज कन्हैया की लीला स्थली वृंदावन में स्वस्तिवाचन के साथ सांवरे सलोने ठाकुर जी एवं ठकुरानी श्री राधिका रानी जी के युगल विग्रह रूप "श्री बांके बिहारी लाल" के दर्शन कर जीवन कृतार्थ हुआ।

    बांके बिहारी अपने भक्तों के कष्टों को दूर करें एवं सभी का कल्याण करें, यही प्रार्थना है।

    बांकेबिहारीजी के दर्शन करते मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव । फोटो: एक्स


    इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में आधा दर्जन से अधिक व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग का छापा, मचा हड़कंप

    इसे भी पढ़ें- 50 श्रद्धालुओं पर बुक होंगी रोडवेज की बसें, दो सीट मिलेंगी FREE

    कहा कि हम उम्मीद करेंगे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, गोवर्धन पूजा, गीता जयंती सभी त्योहार आनंद से मनाए जाएं। भगवान श्रीकृष्ण के अनुयायी धार्मिक अनुराग का प्रकटीकरण करें। सामाजिक समरसता बनी रहे। मुख्यमंत्री मोहन यादव के मंदिर पहुंचने पर भारी संख्या में पुलिसफाेर्स सुरक्षा के लिए तैनात रही। मुख्यमंत्री यादव ने मंदिर में आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन कर देहरी पूजन किया। सेवायतों ने उन्हें प्रसादी वंशी, पटुका व प्रसाद भेंट किया।