Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election: जानिए कौन हैं मुकेश धनगर, जिन्हें कांग्रेस पार्टी ने टिकट देकर रोचक किया है मथुरा का मुकाबला

    Updated: Wed, 03 Apr 2024 10:26 PM (IST)

    Mathrua Latest News In Hindi विजेंदर का भगवा पंच तो कांग्रेस का धनगर पर दांव।अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज का नाम लगभग तय था लेकिन भाजपा में हुए शामिल। दो जाट प्रत्याशियों के बीच मुकेश धनगर को मैदान में उतारा। मथुरा में धनगर को टिकट देने के पीछे कांग्रेस पार्टी ने ये देखा है कि इस लोकसभा सीट पर करीब सवा लाख धनगर हैं।

    Hero Image
    Lok Sabha Election: पार्टी के प्रदेश महासचिव मुकेश धनगर पर दांव लगाया।

    जागरण संवाददाता, मथुरा। इस बार कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित करने में सबसे पीछे रही। अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज विजेंंदर सिंह का नाम कान्हा की नगरी से प्रत्याशी के रूप में लगभग तय था। लेकिन बुधवार दोपहर उन्होंने भाजपा में शामिल होकर कांग्रेस को भगवा पंच मारा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विजेंदर सिंह के भगवा दल में जाने के बाद कांग्रेस ने देर शाम पार्टी के प्रदेश महासचिव मुकेश धनगर पर दांव लगाया। भाजपा और बसपा से जाट प्रत्याशी होने के कारण कांग्रेस में टिकट मुकेश के हाथ लगी।

    कांग्रेस पार्टी में लंबी दावेदारी थी

    कांग्रेस में टिकट के लिए लंबी दावेदारी थी। जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा, पूर्व विधायक अनिल चौधरी और मुकेश धनगर का नाम पहले से दावेदारों में था। लेकिन इस बीच हरियाणा के भिवानी निवासी मुक्केबाज विजेंदर सिंह का नाम लगभग तय हो गया। भाजपा ने जाट समाज से फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी को प्रत्याशी बनाया है, तो बसपा ने जाट समाज से ही पूर्व आइआरएस सुरेश सिंह को मैदान में उतारा है। ऐसे में कांग्रेस विजेंदर सिंह को मैदान में उतारकर चुनाव फंसाना चाह रही थी। विजेंदर भी यहां से चुनाव लड़ने को तैयार थे। लेकिन उनका मन भाजपा की तरफ हो गया।

    ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election: यूपी की सबसे चर्चित सीट मैनपुरी पर मायावती ने घाेषित किया प्रत्याशी, सामान्य कार्यकर्ता को बनाया उम्मीदवार

    भाजपा में जाने से बदले समीकरण

    सूत्रों का कहना है कि पार्टी में टिकट घोषित होने में देरी हो रही थी। ऐसे में विजेंदर का भाजपा से संपर्क हुआ। मंगलवार को दोपहर तक स्थानीय कांग्रेस नेता विजेंदर को ही प्रत्याशी मान रहे थे। लेकिन विजेंदर के भगवा दल में जाने की भनक कुछ पार्टी नेताओं को लगी, ऐसे में मंगलवार शाम तक उनको लड़ाने पर असमंजस रहा।

    ये भी पढ़ेंः Congress Candidate List: सीतापुर से बदला प्रत्याशी, इस पूर्व विधायक को बनाया उम्मीदवार, मथुरा से मुकेश धनगर को टिकट

    बुधवार को विजेंदर ने भाजपा की सदस्यता ली। ऐसे में दोनों पार्टी से जाट नेताओं के बीच मुकेश धनगर के हाथ टिकट ली। इसके पीछे ये भी कारण है कि करीब सवा लाख से अधिक धनगर मतदाता हैं।

    नाम-मुकेश धनगर

    उम्र-35

    शैक्षिक योग्यता-एमबीए

    पार्टी में योगदान-वर्तमान में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव

    वर्ष 2003 से कांग्रेस से जुड़े और विभिन्न पदों पर रहे।