Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Braj Holi 2024: कल से शुरू होगा ब्रज रंगोत्सव का उल्लास, नंदगांव में खेली जाएगी अनूठी होली; इस्तेमाल होता है खास रंग

    Updated: Fri, 15 Mar 2024 07:14 PM (IST)

    Braj Holi 2024 पर्यटन भवन में पत्रकारों से बातचीत में पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने होली के अवसर पर आयोजित होने वाले इन आयोजनों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली में हेलीकॉप्टर से भ्रमण की सुविधा उपलब्ध है। अब जल्द यमुना में गोकुल से वृंदावन क्रूज चलाया जाएगा। लट्ठमार होली 18 मार्च को बरसाना में खेली जाएगी।

    Hero Image
    कल से शुरू होगा ब्रज रंगोत्सव का उल्लास

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। ब्रज रंगोत्सव का कार्यक्रम रविवार से शुरू होगा और एक अप्रैल तक चलेगा। बरसाना, दाऊजी के अलावा मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, गोकुल व नंदगांव में अपने तरह की अनूठी होली खेली जाएगी। ब्रज तीर्थ विकास परिषद रंगोत्सव के उल्लास को और चटख बनाने की तैयारी में जुट गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार को पर्यटन भवन में पत्रकारों से बातचीत में पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने होली के अवसर पर आयोजित होने वाले इन आयोजनों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली में हेलीकॉप्टर से भ्रमण की सुविधा उपलब्ध है। अब जल्द यमुना में गोकुल से वृंदावन क्रूज चलाया जाएगा।

    बरसाने में होगी खास होली

    पर्यटन मंत्री ने बताया कि रविवार को बरसाना के श्रीजी मंदिर में लड्डू होली खेली जाएगी। लट्ठमार होली 18 मार्च को बरसाना और 19 मार्च को फाल्गुन दशमी के अवसर पर नंदगांव के नंद भवन में खेली जाएगी। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने राधा रानी और गोपियों के साथ लट्ठमार होली खेली थी।

    उन्होंने बताया कि 20 मार्च को वृंदावन में रंगभरी एकादशी को बिहारी जी मंदिर में रंग डाला जाएगा। 21 मार्च को गोकुल में छड़ीमार होली होगी और इसी दिन बांके बिहारी मंदिर में फूलों की होली खेली जाएगी। 24 मार्च को होलिका दहन वाले दिन द्वारकाधीश मंदिर में होली होगी और चौबे समाज का होली गेट तक डोला भी निकाला जाएगा। 25 मार्च को पूरे ब्रज में होली का उत्सव (धुलेंडी) मनाया जाएगा।

    फूलों से बने रंगों से खेली जाती है होली

    26 मार्च को बलदेव में दाऊजी के हुरंगा में मंदिर परिसर में फूलों से बने रंगों से होली खेली जाएगी। इसमें पंडा समाज के लड़कों पर महिलाएं रंग फेंकने के बाद कोड़े बरसाती हैं। इसी दिन जाब गांव में जाब हुरंगा होगा। 27 को गिडोह व बैठन में होली का आयोजन होगा। पुरानी महावन में 31 मार्च को छड़ी मार होली और एक अप्रैल को श्रीरंग जी मंदिर में होली के साथ समापन होगा।

    विदेश से भी पर्यटक यहां आ रहे हैं

    पर्यटन मंत्री ने बताया कि देश ही नहीं बड़ी संख्या में विदेश से भी पर्यटक यहां आते हैं। ऐसे में जगह-जगह होली के सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। स्थानीय कलाकारों के लिए विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक मंच बनाए जा रहे हैं। वर्ष 2023 में यहां करीब आठ करोड़ पर्यटक आए थे।

    यह भी पढ़ें: Holi 2024 Date: 24 या 25 मार्च, कब है होली? यहां दूर करें कन्फ्यूजन