विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Holi 2024 Date: 24 या 25 मार्च, कब है होली? यहां दूर करें कन्फ्यूजन

Published: Wed, 13 Mar 2024 03:01 PM (IST)

हर वर्ष फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात्रि को होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले ...और पढ़ें

Holi 2024 Date: 24 या 25 मार्च, कब है होली? यहां दूर करें कन्फ्यूजन
Holi 2024 Date: 24 या 25 मार्च, कब है होली? यहां दूर करें कन्फ्यूजन

HighLights

  1. होली का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है।
  2. इस दिन का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है।
  3. इस बार होलिका दहन 24 मार्च को है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Holi 2024 Date: देशभर में होली के त्योहार को अधिक धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हर वर्ष फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात्रि को होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले दिन होली का पर्व मनाया जाता है। इस त्योहार के आने का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार होली की डेट को लेकर लोग अधिक कन्फ्यूज हो रहे हैं। कुछ लोग होली 24 मार्च की बता रहा हैं, तो वहीं कुछ लोग होली 25 मार्च को मनाने की बात कह रहे हैं। आइए इस लेख में हम आपको हिंदू पंचांग के अनुसार बताएंगे कि होली किस तारीख को मनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें: Holi 2024: साल 2024 में कब मनाई जाएगी होली? जानिए हिंदू धर्म में क्यों इतना महत्वपूर्ण है ये त्योहार

कब है होली?

होलिका दहन के अगले दिन होली मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार, इस बार फाल्गुन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 24 मार्च को सुबह 09 बजकर 54 मिनट से होगी और इसके अगले दिन यानी 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर तिथि का समापन होगा। सनातन धर्म में उदया तिथि का अधिक महत्व है। ऐसे में इस बार होली 25 मार्च को मनाई जाएगी।

होलिका दहन 2024 शुभ मुहूर्त

होली से एक दिन होलिका दहन किया जाता है। पंचांग के अनुसार, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 24 मार्च को रात 11 बजकर 13 मिनट से लेकर 12 बजकर 27 मिनट तक है। इस अवधि के दौरान होलिका दहन किया जाएगा।

कब से शुरू है होलाष्टक?

होली से आठ दिन पहले होलाष्टक शुरू हो जाता है। इस दौरान शुभ और मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। पंचांग के अनुसार, शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का प्रारंभ 16 मार्च को रात 9 बजकर 39 मिनट से होगा और इसका समापन 17 मार्च को सुबह 9 बजकर 53 मिनट पर होगा। ऐसे में होलाष्टक की शुरुआत 17 मार्च से होगी और 24 मार्च को समाप्त होगी।

 यह भी पढ़ें: Holi 2024: भगवान शिव से भी जुड़ा है होली का अस्तित्व, यहां जानिए कैसे?

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।

Pic Credit- Freepik