विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Banke Bihari Temple: बांकेबिहारी के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, एक बेहोश; नए साल तक कैसा रहेगा हाल

Published: Sat, 28 Dec 2024 02:59 AM (IST)

बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि से हालात बदतर हो रहे हैं। भीड़ ...और पढ़ें

बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए आई श्रद्धालुओं की भीड़ से बाजार में इसी तरह बना रहा दबाव। फोटो: जागरण।
बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए आई श्रद्धालुओं की भीड़ से बाजार में इसी तरह बना रहा दबाव। फोटो: जागरण।

HighLights

  1. पुलिस प्रशासन की व्यवस्था नहीं आ रही काम
  2. नए साल के पहले दिन तक हालात बिगड़ने की आशंका

संवाद सहयोगी, वृंदावन। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि से हालात बदतर हो रहे हैं। भीड़ का दबाव और पुलिस के बैरियर पर श्रद्धालुओं की हालत खराब हो गई। घंटों भीड़ के दबाव में फंसे श्रद्धालुओं का सब्र टूट रहा था। 

बैरियर पर भीड़ का दबाव एवं आगे बढ़ने की जद्दोजहद में आपाधापी का माहौल बन रहा था। सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू होती रही। भीड़ के दबाव में दिल्ली निवासी युवक की अचानक तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश हो गए। 

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया, तब जाकर वह ठीक हुए। प्रशासन की व्यवस्थाएं पूरी तरह ध्वस्त नजर आईं। एंट्री प्वाइंट से मंदिर तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को दो घंटे का समय लगा। अब नए साल के पहले दिन तक श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार वृद्धि होने की उम्मीद जताई जा रही है।

सुबह से ही हालात बिगड़ते नजर आए

शुक्रवार की सुबह से ही ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ से हालात बिगड़ते नजर आए। सुबह से ही श्रद्धालुओं का रेला मंदिर की ओर बढ़ता नजर आया। हरिनिकुंज से लेकर मंदिर तक बाजार में भीड़ का दबाव बना हुआ था। 

पुलिस बैरियर पर श्रद्धालुओं को रोके जाने से हालात बिगड़ रहे थे। मंदिर आने के एंट्री प्वाइंट से मंदिर के अंदर तक पहुंचने में श्रद्धालुओं काे दो घंटे का समय लगा। ऐसे में भीड़ के दबाव में श्रद्धालुओं की हालत खराब हो रही थी। 

धक्का मुक्की होने पर आपाधापी का माहौल

भीड़ का दबाव झेलते हुए श्रद्धालु मंदिर चबूतरे पर पहुंचे तो यहां बैरियर पर रोक दिया गया। भीड़ के दबाव से धक्का मुक्की होने पर आपाधापी का माहौल बन गया। भीड़ के दबाव में शाम पांच बजे दिल्ली से पिता अशोक कुमार के साथ आए 25 वर्षीय मयंक की मंदिर के गेट संख्या तीन पर अचानक तबीयत बिगड़ गई। 

सांस लेने में तकलीफ के साथ चक्कर आए और वह बेहोश हो गए। सुरक्षा गार्डों ने मयंक को चिकित्सकों के पास पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद वह गंतव्य को चले गए।

यह भी पढ़ें: मेले में आई महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तीन करोड़ का सामान लेकर घूम रही थी… पकड़े जाने पर दंग रह गए अधिकारी!

यह भी पढ़ें: रिटायर्ड जनरल मैनेजर को ‘सीबीआई अफसर’ ने किया डिजिटल अरेस्ट, बैंक जाने से पहले सामने आई सच्चाई तो उड़ गए होश!