विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी में गैंगरेप पीड़िता के पति की हत्या… अधजली हालत में मिला शव, मुकदमे में नजदीक आई थी सुनवाई की तारीख

Published: Mon, 17 Feb 2025 10:22 PM (GMT+05:30)

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के गांव बिछवां में एक मुस्लिम युवक की सिर में प्रहार कर हत्या कर दी ...और पढ़ें

प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।
प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

HighLights

  1. परिजनों ने दुष्कर्म के मामले में रंजिश के चलते हत्या करने का लगाया आरोप
  2. फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे एएसपी नगर ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

जागरण संवाददाता, मैनपुरी। गांव बिछवां निवासी मुस्लिम युवक की सिर में प्रहार कर हत्या करने के बाद गांव से कुछ दूर खेतों पर शव जलाने का प्रयास किया गया। सुबह खेत पर पहुंचे ग्रामीणों ने अधजला शव देखकर पुलिस को सूचना दी। 

फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे एएसपी नगर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के पिता ने भोगांव क्षेत्र के एक ग्राम प्रधान पर दुष्कर्म के मुकदमे की रंजिश को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक अपनी पत्नी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में वादी था। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह है पूरा मामला

गांव बिछवां में सोमवार सुबह खेत पर पंप सेट के पास बरहा में अधजला शव देखकर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी पाकर एएसपी नगर राहुल मिठास, बिछवां थाना अध्यक्ष अवनीश त्यागी और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां टीम ने जांच के लिए नमूने एकत्र कर लोगों से जानकारी जुटाई। 

इस बीच शव की पहचान बिछवां निवासी ने पुत्र के रूप में की। बेरहमी से की गई हत्या की जानकारी पाकर लोगों में खलबली मच गई। 

मृतक के पिता ने बताया कि रविवार शाम को खाना खाने के साजिद कमरे के बाहर सो गया था। जब सुबह पत्नी उठी तो वह बिस्तर नहीं मिला। तब से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। 

उन्होंने आरोप लगाया कि मृतक की पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। इस मामले में भोगांव क्षेत्र की ग्राम पंचायत परतापुर के प्रधान भोला यादव से न्यायालय में वाद चल रहा है, जिसकी रंजिश को लेकर ही पुत्र साजिद की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जलाया है। आरोपी प्रधान संगठन का ब्लाक अध्यक्ष भी है। 

वहीं, पुलिस ने अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाकर डीएनए जांच के लिए हड्डियों का नमूना भी लिया है, जिससे साजिद के पिता के डीएनए से इनका मिलान कराया जाएगा, ताकि यह पुष्टि हो सके कि अधजला मिला शव साजिद का ही था।

बेरहमी से हत्या कर डीजल डाल जलाया शव

पुलिस पड़ताल में पता चला कि बेरहमी से हत्या करने के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाया। सिर में बह रहे खून को देखकर प्रहार करने की बात सामने आई। 

हत्या के बाद आरोपियों ने पंपसेट से पाइप और डीजल निकाला। इसके बाद शव के ऊपर पतेल और पाइप रखकर डीजल डालकर आग लगा दी। मृतक का शरीर जल गया, लेकिन चेहरा बच गया, जिससे शव की पहचान हो सकी।

प्रधान से रंजिश की वजह बनी हत्या का कारण

मृतक के पिता ने बताया की 19 मार्च 2022 को गांव परतापुर के प्रधान भोला यादव की मां के कहने पर पुत्रवधू उनके घर बिरयानी बनाने गई थी। इसके बाद पुत्रवधू नशे की हालत में मिली थी और कुछ दिन बाद लापता हो गई थी। 

इस मामले में प्रधान के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। मृतक के पिता ने उक्त रंजिश को हत्या की वजह बताया है।

फोरेंसिक टीम के साथ उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मृतक के पिता द्वारा एक प्रधान और उसके पुत्र के खिलाफ हत्या का आरोप लगाकर की तहरीर दी गई है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही घटना का राजफाश कर हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

-राहुल मिठास, एएसपी नगर

छह बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मृतक छह बच्चों के पिता थे। 16 दिन पहले ही उनकी पत्नी ने पुत्र को जन्म दिया। बच्चों के सिर से पिता का साया उठने से इनके पालन पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई। बताया गया कि मृतक बेहद मिलनसार और सीधा व्यक्ति था। दिल्ली में रहकर वह एक बेकरी में काम करके परिवार का भरण पोषण करते थे। 15 दिन पूर्व ही वह दिल्ली से घर लौटकर आए थे।

यह भी पढ़ें: शादीशुदा प्रेमिका और प्रेमी दो बच्चों का बाप, दोनों करना चाहते थे शादी, मगर जो हुआ… किसी ने नहीं सोचा!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।