Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Board 12th Result 2025: इंटर में फेल होने पर छात्र ने उठाया खतरनाक कदम, मुंबई में फंदे से लटककर दे दी जान

    Updated: Sun, 27 Apr 2025 11:03 AM (IST)

    UP Board 12th Result 2025 महाराजगंज के कोलहुई निवासी संजय वरुण ने इंटरमीडिएट परीक्षा में फेल होने के बाद मुंबई में आत्महत्या कर ली। वह अपने भाई के साथ रहकर टाइल्स लगाने का काम करता था। परीक्षा परिणाम आने के बाद वह निराश हो गया और कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर है।

    Hero Image
    इंटर में फेल होने पर छात्र ने मुंबई में की खुदकुशी

    जागरण संवाददाता, (कोल्हुई) महराजगंज। कोल्हुई क्षेत्र के बड़गो गांव निवासी संजय वरुण ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में फेल होने से आहत होकर शुक्रवार को मुंबई में अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। वह कोल्हुई स्थित श्रीराम परमहंस स्कूल में बारहवीं का छात्र था। मुंबई में साथ रह रहे बड़े भाई अजय ने घटना की जानकारी स्वजन को दी, तो घर में चीख पुकार मच गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोल्हुई निवासी शिवप्रसाद उर्फ बरसाती के चार पुत्रों में संजय तीसरे नंबर था। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह अपने बड़े भाई अजय के साथ मुंबई में रहकर टाइल्स लगाने का कार्य करता था। वह कोल्हुई के श्रीराम परमहंस स्कूल में बारहवीं का छात्र था।

    परीक्षा देने वह फरवरी में घर आया था। होली की छुट्टी बीताने के बाद पुनः मुम्बई चला गया। शुक्रवार को दोनों भाई अलग-अलग साइड पर कार्य करने गए थे। दोपहर में परीक्षा परिणाम आने पर संजय तीन नंबर से फेल हो गया, जिससे वह काफी दुखी था।

    इसे भी पढ़ें- UP News: बाजार से लौटा पति तो घर में लटका था ताला, पत्नी के बारे में पड़ोसियों ने बताई ऐसी बात; सुनकर पहुंच गया थाना

    छात्र के आत्महत्या करने से गांव में शोक। जागरण (सांकेतिक तस्वीर)


    शाम को जब अजय कमरे पर पहुंचा, तो देखा कि संजय कमरे में पंखे पर फंदे से लटका है। यह देख उसके होश उड़ गए और फफक कर रोने लगा। अगल-बगल की मदद से उसे नीचे उतारा और आनन-फानन में चिकित्सालय लेकर पहुंचा, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    अजय ने घर पर सूचना दी, कि संजय फेल होने से काफी दुखी था। परीक्षा परिणाम आने के बाद वह अवसाद में चला गया और फंदा लगाकर झूल गया। खबर सुनते ही सबसे बड़े भाई शैलेश भी मुम्बई के लिए रवाना हो गए। मुम्बई में रह रहे गांव के कुछ लोगों की मदद से शनिवार को वहीं पर शव का दाह संस्कार किया गया।

    इसे भी पढ़ें- Bulldozer Action: यूपी के इस शहर में गरजा बुलडोजर, अवैध कब्जों से मुक्त कराई गई नौ एकड़ जमीन

    गांव के प्रधान प्रदीप कुमार व चचेरा भाई गोलू कुमार ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए संजय पढ़ाई के साथ टायल्स लगाने का भी कार्य करता था। लेकिन नीयति को कुछ और ही मंजूर था।