Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maharajganj News: शराब के लिए गिलास-पानी देने से किया इनकार, नाराज शख्स मारी गोली

    Updated: Wed, 12 Feb 2025 12:26 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां श्यामदेरवा थाना क्षेत्र के महुअवा महुई में शराब पीने के लिए गिलास और पानी नहीं देने पर एक व्यक्ति ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

    Hero Image
    गोली लगने के बाद युवक का अस्पताल में चल रहा इलाज। जागरण

    जागरण संवाददाता, महराजगंज। श्यामदेरवा थाना क्षेत्र के महुअवा महुई में शराब पीने के लिए गिलास व पानी नहीं देने के मामले को लेकर आक्रोशित व्यक्ति ने एक युवक को गोली मार दी। घटना में घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंगलवार की रात करीब 11.30 बजे महुअवा महुई निवासी महेंद्र गौड़ अपने घर पर सोए थे। उसी समय परसिया इंदरपुर निवासी अजीत सिंह अपनी स्कूटी से महेंद्र के घर पहुंचे। इसके बाद उनसे शराब पीने के लिए गिलास व पानी की मांग करने लगे।

    इसे भी पढ़ें- पुलिस की बर्बरता: तख्ता नहीं दिया तो थाने में बंद कर पीटा, दारोगा सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जागरण 


    इतनी रात में इस तरह की फरमाइस से नाराज महेंद्र ने गिलास और पानी देने से इनकार कर दिया। जिससे अजीत सिंह आक्रोशित हो गया और अपशब्द बाेलते हुए धमकी देने लगा। जिसका महेंद्र ने विरोध किया। इससे आक्रोशित अजीत ने महेंद्र के ऊपर गोली चला दी। गोली महेंद्र के बाएं हाथ में लगी है।

    इसे भी पढ़ें- Gorakhpur News: दो बच्चों को साथ लेकर महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, परिवार में कोहराम

    गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़कर पहुंचे और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराए। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि घायल युवक की बहन श्यामदेउरवा निवासी पूनम की तहरीर पर आरोपित को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।

    नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।