Year Ender 2024: वो चेहरे, जिन्होंने 2024 में उत्तर प्रदेश का बढ़ाया मान, देश से लेकर विदेश तक में मनवाया अपना लोहा
साल 2024 उत्तर प्रदेश के लिए बेहद खास रहा। यूपी के लोगों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। इस साल फिल्म राजनीति शिक्षा कला और कानून व्यवस्था में कई ऐसे नाम रहे जिन्होंने पूरे देश में यूपी का नाम रोशन किया। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ चुनिंदा लोगों के बारे में जिन्होंने अपने काम से यूपी का मान बढ़ाया।
डिजिटल डेस्क, गोरखपुर। साल 2024 उत्तर प्रदेश के लिए बहुत ही शानदार रहा है। यूपी के लोगों ने राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है। आज हम लोग उन चुनिंदा लोगों के बारे में बताएंगे जो फिल्म, राजनीतिक, शिक्षा, कला और कानून व्यवस्था में अपने काम का पूरे देश में लोहा बनवाया है। इस श्रेणी में सबसे पहला नाम मुख्यमंत्री व गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ का है।
योगी आदित्यनाथ: प्रखर हिंदुत्व का प्रचंड भाव
भले ही वर्ष के अंत तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चेहरा प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से शुरू हो रहे महाकुंभ के शिल्पी के रूप में दिखाई दे रहा हो लेकिन इसके पहले इसी साल उत्तर प्रदेश विधानसभा की नौ सीटों के उप चुनाव से पहले उन्होंने 'बटेंगे तो कटेंगे' का जो नारा दिया, वह पूरे देश में गूंजा। इस नारे के राजनीतिक निहितार्थ तो थे ही, जातियों में विभाजित हिंदुओं में एकता का संदेश भी था। जो उत्तर प्रदेश में छह सीटों पर भाजपा और एक पर रालोद, यानी सात सीटों पर जीत के रूप में फलित हुआ।
Year Ender 2024: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। जागरण
'बंटेंगे तो कटेंगे' का व्यापक प्रभाव ही था कि 60 प्रतिशत से अधिक आबादी वाली कुंदरकी सीट और बसपा का वोट बैंक माने जाने वाले कटेहरी क्षेत्र में भाजपा को जीत हासिल हुई। सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं, 'बंटेंगे तो कटेंगे' का नारा महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव में भी गूंजा, जहां चुनाव प्रचार के लिए योगी की मांग रही। यह केवल एक नारा ही नहीं था, जातियों की राजनीति कर रहे राजनीतिक दलों को सीधा जवाब भी था।
हिंदुत्व के प्रखर चेहरे के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्पष्ट राजनीतिक लाइन है और 'बंटेंगे तो कटेंगे' इसका मूल भाव। इसके सहारे ही 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए आधार भूमि भी तैयार होगी। संभल में मंदिर मिलना और फिर सांसद व अन्य लोगों पर की गई बड़ी और कड़ी कार्रवाई को भी इसी आलोक में देखा जाना चाहिए।
हालांकि अपराधियों-माफिया पर कड़ी कार्रवाई, प्रदेश में निवेश के लिए देश-दुनिया के उद्यमियों के लिए सहज वातावरण भी है, लेकिन साथ ही महाकुंभ-2025 भी है। धर्म और अध्यात्म की ऊर्जा यदि प्रयागराज से लोगों को भावनात्मक स्तर पर जोड़ेगी तो निश्चित रूप से अगले विधानसभा चुनाव में यह भी योगी की सफलता के रूप में गूंजता दिखेगा 12024 ने योगी की प्रखर हिंदू की छवि को और प्रगाढ़ किया है।
इसे भी पढ़ें- 2024 में खत्म हुआ राजनीति और अपराध के गठजोड़ का बड़ा अध्याय... रॉबिनहुड या बाहुबली- मुख्तार अंसारी की पूरी कहानी
Year Ender 2024: सांसद रविकिशन की फाइल फोटो। जागरण
सांसद रविकिशन की फिल्म पहुंची ऑस्कर
गोरखपुर से भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन को भारतीय टेलीविजन अकादमी पुरस्कार 2024 में सम्मानित किया गया। रवि किशन को सर्वाधिक बहुमुखी अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। हाल ही में रवि किशन की फिल्म लापता लेडीज को ऑस्कर के लिए चुना गया था। इस फिल्म में रवि किशन के अभिनय को बहुत सारा गया है।
Year Ender 2024: बाएं से हॉकी खिलाड़ी ललित उपाध्याय, राजकुमार पाल और आईएएस सुभाष एलवाई। जागरण
पेरिस ओलंपिक में छा गए यूपी के जवान
पेरिस में आयोजित ओलंपिक 2024 में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों और एथलिट ने शानदार प्रदर्शन कर देश के लिए मेडल लाकर यूपी का मान सम्मान बढ़ा दिया। पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने भी कांस्य पदक जीता था जिसमें यूपी के ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल टीम में शामिल थे। उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम ने कांस्य पदक जीता था।
वही पेरिस पैरालंपिक में प्रवीण कुमार ने पुरुष ऊंची कूद में स्वर्ण पदक भाला फेंक में अजीत यादव ने रजत पदक बैडमिंटन में आईएएस सुभाष एलवाई ने रजत पदक, 100 मीटर और 200 मीटर टी- 35 दौड़ में प्रीति पाल ने दो कांस्य पदक, 200 मी टी-12 दौड़ में सिमरन शर्मा ने कांस्य पदक जीतकर यूपी का लोहा पूरे विश्व में मनवा दिया।
2024 यूपी पुलिस के लिए रहा शुभ
उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था), प्रशांत कुमार (वर्तमान में कार्यवाहक डीजीपी) और पुलिस अपमान निरीक्षक मंजिल सैनिक को गणतंत्र दिवस 2024 पर वीरता के लिए राष्ट्रीय पदक से सम्मानित किया गया था।
Year Ender 2024: भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान मोहम्मद अमान। जागरण
क्रिकेट में छाया सहारनपुर का लोकल ब्वॉय
सहारनपुर के रहने वाले मोहम्मद अमान को भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त करना भी यूपी के लिए बड़ी उपलब्धि है। अमान की कहानी क्रिकेट जगत के अलावा पूरे देश के लिए बहुत ही प्रेरणादायक है। बहुत ही गरीब परिवार में जन्मे मोहम्मद अमान के पिता टैक्सी ड्राइवर थे जिनका देहांत हो चुका है। अमान को बैट खरीदने के लिए क्रिकेट कोचिंग तक के लिए काफी संघर्ष पड़ा करना पड़ा है। अंडर-19 क्रिकेट टीम का कप्तान बनने के बाद से लोग मोहम्मद अमन को आने वाले भविष्य की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
Year Ender 2024: बैडमिंटल खिलाड़ी आदित्या यादव व अनुष्का पाठक। जागरण
इसे भी पढ़ें-यूपी में बिजली निजीकरण, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए स्कीम...2024 में योगी सरकार के बड़े फैसले
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार में गोरखपुर का जलवा
गोरखपुर की अनुष्का पाठक को कला एवं संस्कृति और आदित्य यादव को खेल के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 जैसे सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान हासिल होने से देश में यूपी के साथ-साथ गोरखपुर का भी बड़ा नाम हुआ है।
Year Ender 2025: सांची उर्फ परी अग्रवाल को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित करतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। सौ- स्वजन
गोरखपुर के अलावा महाराजगंज की सांची अग्रवाल को भी बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। महाराजगंज जिले की सिसवा की 8 वर्षीय सांची उर्फ परी अग्रवाल को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है बीते गुरुवार को दिल्ली राष्ट्रपति भवन में कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित किया गया सांची को कम समय में संस्कृत श्लोक और बेहतर नित्य के लिए सम्मानित किया गया इस सम्मान से जहां क्षेत्र का नाम रोशन हुआ। वहीं स्वजन भी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।