Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाकिस्तान से युद्ध समाधान नहीं, बीच का रास्ता निकालें पीएम : मुलायम

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Thu, 03 Nov 2016 08:06 PM (IST)

    अखिलेश को रथ यात्रा की सफलता की शुभकामना देने के साथ ही मुलायम ने कहा मैं पाकिस्तान के साथ युद्ध नही चाहता। हमें पाकिस्तान के साथ संबंध बेहतर करने को बीच का रास्ता निकालना पड़ेगा।

    पाकिस्तान से युद्ध समाधान नहीं है, बीच का रास्ता निकालें पीएम : मुलायम

    लखनऊ (राज्य ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने आज राजधानी के लामार्टिनियर ब्वायज स्कूल के मैदान से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की विकास से विजय की ओर रथ यात्रा को रवाना किया। इस दौरान उनके साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी मंच पर मौजूद थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अखिलेश को रथ यात्रा की सफलता की शुभकामना देने के साथ ही मुलायम सिंह ने सभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं पाकिस्तान के साथ युद्ध नही चाहता। हमें पाकिस्तान के साथ संबंध बेहतर करने को बीच का रास्ता निकालना पड़ेगा।

    देखें तस्वीरें : अखिलेश यादव की विकास से विजय की ओर यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

    मुलायम सिंह यादव ने कहा कि हमारे सैनिकों की जान नहीं जानी चाहिए,हमे बीच का रास्ता निकालना होगा। उन्होंने कहा कि हमारे पास दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेना है। अब सिर्फ नारेबाजी से काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि मैं शहीदों के मां व पिता को नमन करता हूं। उनके बेटों की वजह से हम सुरक्षित हैं।

    मुलायम ने कहा कि मैं चाहता हूं कि प्रधानमंत्री जी आप ऐसे मां-बाप से मिलें, जिनके बेटे देश की रक्षा के लिये शहीद हो गये। भारतीय फौज कोई मामूली सेना नहीं है, हमें विश्वास है कि दुनिया की सबसे बहादुर सेना हिन्दुस्तान की है। लद्दाख में हमारे जवान किन परिस्थितियों में देश की रक्षा करते हैं, वह रक्षामंत्री रहते हुए सब देख चुके हैं।

    मुलायम सिंह यादव ने कहा कि देश में समाजवादी पार्टी एक लंबे संघर्ष के बाद यहां पर आकर खड़ी है। हमारी पार्टी संघर्ष और कुर्बानी का दल है।

    रथ पथ से राज पथ तक का सफर, देखें तस्वीरें

    शिवपाल सिंह यादव ने इस दल को यहां पर लाने में मुख्य भूमिका अदा की है। शिवपाल रात को देर से आते थे। इसके बाद भी सुबह जल्दी काम पर चले जाते थे। समाजवादियों ने बहुत झेला है। आंदोलन के दौरान हम पर लाठियां बरसाई गई। शिवपाल ने बहुत संघर्ष और मेहनत की है। हमारा एक ही ध्येय है कि अन्याय का विरोध करो। सपा में गुरुओं की मान्यता है। सपा कार्यकर्ता उसी का पालन करें। संघर्ष ने समाजवादी पार्टी को इतना बड़ा दल बनाया।

    तस्वीरें- अखिलेश की रथयात्रा रवाना करने पहुंचे मुलायम-शिवपाल

    मुलायम सिंह उन्होंने कहा कि मैं इस रथयात्रा के लिए अखिलेश को ढेर सारी शुभकामना देता हूं। विश्वास है रथयात्रा से भारी बहुमत आएगा। रथयात्रा सफल हो। शुभकामनाएं,अखिलेश को रथयात्रा के लिए। आने वाले चुनाव में जिम्मेदारी संभालना है।

    यूपी के विधानसभा चुनाव से देश की दिशा तय होगी : अखिलेश

    रथयात्रा रवाना होने से पहले सीएम अखिलेश यादव ने भरोसा जताया कि एक बार फिर उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी को प्रदेश की सत्ता सौंपेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता एक बार फिर फिर से इतिहास दोहराएगी। हमारी सरकार ने प्रदेश में विकास का ऐसा काम किया है जो कि मिसाल बन गया है। हमने सत्ता संभालने के बाद से लगातार काम किया है।

    पढ़ें- अखिलेश की रथयात्रा से दूर शिवपाल बोले, संगठन की तुलना सरकार से न करें

    हम एक बार फिर से ज्यादा से ज्यादा जनता के बीच जायेंगे। हमने हर धर्म को जोडऩे का काम किया है। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव से ही देश की दिशा भी तय होगी। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने समाज में संतुलन बनाने का काम किया है।यूपी का चुनाव देश की राजनीति बदलने का है। देश किनके हाथों में सोचना पड़ेगा, समाजवादी विचारधारा को और बढ़ाना है। घोषणापत्र को जमीन पर उतारा है, बिना भेदभाव, जाति-धर्म के काम किया। रथ का नाम समाजवादी विकास रथ रखा है।

    पढ़ें- मैं तो रथ पर निकल रहा हूं..आगे पार्टी और जनता जाने-अखिलेश

    अखिलेश ने कहा दोबारा समाजवादी सरकार बनानी है। दूसरे दलों के काम से हमारी तुलना जनता करे, साढ़ेचार साल लगातार हमने काम किया है। इस बार रथयात्रा में नौजवान भी जुट रहे हैं। यूपी की जनता इतिहास दोहराएगीज्यादा से ज्यादा जनता के बीच में जाना है। गांवों और शहरों के बीच संतुलन बनाया, एम्बुलेंस की तरह पुलिस भी फोन पर पहुंचेगी। मैं यहां पर एकत्र नौजवान का स्वागत करता हूं।

    मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता में ऐसी ताकतें आ गयी हैं, जिन्होंने देश का रास्ता भटका दिया है।उन्होंने दिल्ली में वन रैंक वन पेंशन का लाभ नहीं मिलने से क्षुब्ध एक पूर्व सैनिक के आत्महत्या के मामले की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जो सीमा पर जान देकर हमारी रक्षा कर रहे हैं, वे आत्महत्या भी कर रहे हैं।सोचिये किन लोगों के हाथ में है सरकार। 2017 में हमें प्रदेश में सपा की सरकार बनानी है, क्योंकि इससे ही देश में बदलाव लाया जा सकता है।

    अखिलेश की यात्रा बनाएगी मुकाम : शिवपाल

    इससे पहले तमाम तरह से कयास लगाए जा रहे थे और अधिकांश लोगों का मानना था कि शिवपाल सिंह यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की इस रथयात्रा से दूरी बना के रखेंगे। इस मौके पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश यादव की रथयात्रा पूरे उत्तर प्रदेश में सन्देश देगी।

    तस्वीरों में देखें-कुनबे की कलह में असमंजस में सपा कार्यकर्ता

    अखिलेश को मेरी तरफ से शुभकामनायें। उत्तर प्रदेश में नहीं बनने देंगे बीजेपी की सरकार, अखिलेश यादव की रथयात्रा को सफल बनाना है।अखिलेश यादव के काम को जन-जन एक पहुचायेंगे। 2017 में सपा की सरकार बनाना लक्ष्य है। नेताजी के संघर्ष से सपा का परचम लहरा रहा हैं।इस मौके पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि कार्यकर्ता जोश में किसी भी कीमत पर अपने होश को काबू में रखें। वह जरा भी होश न खोएं। आज कुछ कार्यकर्ताओं ने मंच के सामने ही अभद्रता की थी, इसी कारण शिवपाल सिंह यादव थोड़ा नाराज भी थे।

    पढ़ें- समाजवादी पार्टी के सामने कोई विकल्प नहीं करेगा काम-अखिलेश

    आज की लगभग एकदिनी रथयात्रा में लखनऊ जिले की कैन्ट, लखनऊ (पूर्वी) और सरोजनीनगर विधानसभा का क्षेत्र पड़ेगा।मुख्यमंत्री के सरकारी आवास के ठीक सामने लामार्टिनियर मैदान से शुरू होने वाली उनकी यात्रा लखनऊ व उन्नाव के छह विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। आज की करीब 115 किलोमीटर की इस यात्रा में सीएम अखिलेश यादव 12 स्थानों पर लोगों को संबोधित करेंगे और जगह उनका स्वागत होगा। घर की पूड़ी-आलू की सब्जी, चाय-कॉफी पीते हुए वह पहले दिन का सफर पूरा करेंगे। यात्रा के बाद मुख्यमंत्री लखनऊ वापस आ जाएंगे। दूसरे चरण की यात्रा सात नवंबर से शुरू होगी। आज लखनऊ के साथ ही उन्नाव में यात्रा मार्ग के स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है।

    पढ़ें- कुनबे के घमासान से बेपरवाह हो निकलेगा अखिलेश का समाजवादी विकास रथ

    पांच वर्ष के बाद अखिलेश यादव फिर रथयात्री होंगे। इस बार वह बतौर मुख्यमंत्री जनता से मुखातिब होंगे और अपने काम के साथ भविष्य का खाका खींचकर समर्थन हासिल करने का प्रयास करेंगे। यात्रा के पहले दिन कहां रुकना है, कहां संबोधित करना है, यह सब खुद अखिलेश ने निर्धारित किया। जिन रास्तों से उनका रथ गुजरना है, उनमें लखनऊ जिले की कैन्ट, लखनऊ (पूर्वी) और सरोजनीनगर विधानसभा का क्षेत्र पड़ेगा।

    इसके अलावा उन्नाव में मोहान विधानसभा, पुरवा और उन्नाव सदर का विधानसभा क्षेत्र पड़ेगा। मार्ग में आंशिक बदलाव हुआ तो भगवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के कुछ गांव भी मार्ग में आएंगे, मगर यह अभी सिर्फ संभावित है। यात्रा के समन्वय का जिम्मा जनेश्वर मिश्र लोहिया के लोग ट्रस्ट के सदस्य सचिव एसआरएस यादव को सौंपा गया है। रथ यात्रा के साथ करीब तीन हजार गाडिय़ों का काफिला साथ रहने की संभावना है। यह संख्या बढ़ भी सकती है।

    ​​​​​तस्वीरों में देखें-अखिलेश की समाजवादी विकास रथयात्रा की तैयारी

    मंत्री राजेन्द्र चौधरी का कहना है कि यात्रा के जरिये अखिलेश मतदाताओं से दूसरी बार समर्थन मांगेंगे। लखनऊ से उन्नाव तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। यात्रा में हर वर्ग के लोग शामिल होंगे। जनता मानती है कि बेदाग छवि का कर्मठ मुख्यमंत्री ही उनका सच्चा हमदर्द है। जनता की बुनियादी समस्याओं का समाधान समाजवादी सिद्धांतों पर चलकर हो सकता है। सीएम अखिलेश यादव की रथ यात्रा के दौरान मंत्री अरविंद सिंह गोप, मनोज पाण्डेय, कमाल अख्तर, शाहिद मंजूर, रामगोविंद चौधरी, बलराम यादव भी मौजूद रहेंगे।

    पढ़ें- शिवपाल ने कहा, सरकार बनाने को साम, दाम, दंड और भेद सबका इस्तेमाल करो

    रजत जयंती में ताकत दिखाएंगे अखिलेश

    पांच नवंबर को सपा की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर जनेश्वर मिश्र पार्क में रजत जयंती कार्यक्रम है। इसमें समाजवादी पार्टी की प्रदेश इकाई के अलावा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी पूरी ताकत दिखाएंगे। बुधवार को रथ यात्रा की तैयारियों की लिए युवा ब्रिगेड के साथ बैठक के दौरान अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से कहा कि दोनों कार्यक्रम सफल बनाने हैं। जो कार्यकर्ता लखनऊ पहुंच गये हैं, उनके पांच नवंबर तक लखनऊ में रहने का इंतजाम किया जाए।