विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी में होलिका दहन स्थलों पर बढ़ाई गई सतर्कता, अलीगढ़-कानपुर समेत 25 संवेदनशील जिलों में PAC की तैनाती

Published: Tue, 11 Mar 2025 10:47 AM (IST)

Holi 2025 यूपी में होली के मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शरारती तत्वों पर नजर रखने ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर (फाइल फोटो)
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर (फाइल फोटो)

HighLights

  1. मिलीजुली आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस संग पीएसी भी की जा रही मुस्तैद
  2. शरारती तत्व पहले ही होलिका में आग लगाकर माहौल बिगाड़ने का कर रहे प्रयास
  3. एक हजार से अधिक अतिसंवेदनशील होलिका दहन स्थल चिन्हित

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। होली के अवसर पर शरारती तत्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। चंदौली व बुलंदशहर समेत अन्य जिलों में होलिका में पहले ही आग लगाने की अब तक आधा दर्जन घटनाएं सामने आ चुकी हैं। डीजीपी मुख्यालय ने शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस के साथ पीएसी भी मुस्तैद किए जाने का निर्देश दिया है। खासकर अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के साथ ही सभी जिलों में सतर्कता बढ़ाई गई है।

डीजीपी प्रशांत कुमार का कहना है कि मिलीजुली आबादी वाले क्षेत्रों में होलिका दहन वाले स्थलों पर सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध सुनिश्चित कराए जा रहे हैं। त्योहार में शांति-व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए अधिकारियों को जोन व रेंज स्तर पर पूरी मुस्तैदी बरतने के साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित पुलिस गश्त कराने का निर्देश दिया गया है।

25 जिलों में पुलिस के साथ पीएसी को किया गया तैनात

होली के त्योहार पर इस बार सुरक्षा की दोहरी चुनौती है। होली के दिन ही जुमे की नमाज भी होगी। इसे देखते हुए लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, मेरठ, बरेली, अलीगढ़, सहारनपुर, संभल, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, वाराणसी, प्रयागराज समेत 25 जिलों में अधिक संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस के साथ ही अतिरिक्त पीएसी की तैनाती की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार बीते चार-पांच दिनों में चंदौली, बुलंदशहर के अलावा मुजफ्फरनगर व सहारनपुर में होलिका में पहले ही आग लगाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। शरारती तत्व होली के अवसर पर माहौल बिगाड़ने का षड्यंत्र भी कर रहे हैं। इसके दृष्टिगत पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। शरारती तत्वों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई का निर्देश भी दिया गया है।

एक हजार से अधिक अतिसंवेदनशील स्थलों को किया गया चिह्नित

पुलिस ने एक हजार से अधिक अतिसंवेदनशील होलिका दहन स्थलों को भी चिन्हित किया है, जहां कड़े सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित कराए जाने का निर्देश है। ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी कराए जाने का भी निर्देश है। डीएम व एसपी समेत अन्य अधिकारियों को होलिका दहन स्थलों का निरीक्षण करने व कहीं कोई विवाद होने की दशा में उसे समय रहते निस्तारित कराने को कहा गया है।

इसे भी पढ़ें: लखनऊ-अयोध्या समेत इन जिलों में बढ़ सकते हैं जमीन के सर्किल रेट, योगी सरकार ने दिए पुनरीक्षण के निर्देश

इसे भी पढ़ें: योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 10 से 25 हजार रुपये तक के स्टांप पेपर बंद; इस वजह से लगाई गई रोक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।