उत्तर प्रदेश- 6 बजे 6 बड़ी खबरें: राष्ट्रपति मुर्मू ने यूपी के पहले आयुष विवि का किया लोकार्पण, प्रोटोकॉल में नीली बत्ती गाड़ी देख मंत्री नाराज
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गोरखपुर में प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय के लोकार्पण समारोह को आयुर्वेद के पुनर्जागरण का उत्सव बताया। उन्होंने कहा आयुर्वेद भारत की ओर से विश्व समुदाय को अमूल्य सौगात है। विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए उन्होंने बिना थके चलते रहने की आवश्यकता पर जोर दिया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय के लोकार्पण समारोह को आयुर्वेद के पुनर्जागरण का उत्सव बताया। उन्होंने कहा, आयुर्वेद भारत की ओर से विश्व समुदाय को अमूल्य सौगात है। विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए उन्होंने बिना थके चलते रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। मौसम विभाग के अनुसार, अब मानसून पूरी तरह से उत्तर प्रदेश में सक्रिय हो चुका है। जुलाई के पहले सप्ताह में पूरब से पश्चिम तक बादल जमकर बरसेंगे। 40 जिलों में तेज हवा के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश में 6 बजे तक 6 बड़ी खबरें एक नजर में...
यूपी के पहले आयुष विवि का लोकार्पण
Gorakhpur: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय के लोकार्पण समारोह को आयुर्वेद के पुनर्जागरण का उत्सव बताया। कहा आयुर्वेद भारत की ओर से विश्व समुदाय को अमूल्य सौगात है। महामहिम ने विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए बिना थके चलते रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसमें योग की भूमिका और महत्व को भी रेखांकित किया। यहां पढ़ें पूरी खबर...
प्रोटोकॉल में नीली बत्ती गाड़ी देख मंत्री नाराज, कटा तीन हजार रुपये का चालान
Varanasi: समाजिक कल्याण और अनुसूचित जाति/जनजाति मंत्री असीम अरुण प्रोटोकॉल में मिली नीली बत्ती लगी गाड़ी देख नाराज हो उठे। उन्होंने पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल को पत्र लिख प्राइवेट गाड़ी में नीली बत्ती लगाने को नियम विरुद्ध बताया। इसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने गाड़ी का तीन हजार रुपये का चालान काट दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर...
लखीमपुर में सड़क हादसे में तीन की मौत, चार घायल
Lakhimpur Kheri: लखीमपुर में भीरा राज्यमार्ग पर मालपुर के पास लखीमपुर की तरफ से आ रही अर्टिगा कार सड़क किनारे पेड से टकरा गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गये है। जिसमें से दो घायलों का लखनऊ भेज दिया गया है जिनकी हालात नाजुक बताई गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
अखिलेश के लिए लगा रखा है नो-एंट्री का बोर्ड : ओपी राजभर
Jaunpur: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सत्ता में लौटने के लिए बेताब हैं, लेकिन मैंने और अन्य क्षेत्रीय पार्टियों ने पहले ही नो-एंट्री यानी कोई प्रवेश नहीं का बोर्ड लगा रखा है। मेरी सक्रियता से वह रातभर बेचैन रहते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
कांग्रेस हर जिले में करेगी शपथ ग्रहण समारोह
Lucknow: पंचायत चुनाव में अकेले किस्मत आजमाने की घोषणा कर चुकी कांग्रेस अपने संगठन के पुनर्गठन को तेजी से पूरा करने का प्रयास कर रही है। पार्टी ने 133 जिला व शहर कमेटियों का गठन कर लिया है। तीन से सात जुलाई के मध्यम हर जिले में जिला व शहर कमेटियों का शपथ ग्रहण समारोह एक साथ आयोजित किए जाने की तैयारी है।
अगले पांच-छह दिन होगी झमाझम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, अब मानसून पूरी तरह से उत्तर प्रदेश में सक्रिय हो चुका है। जुलाई के पहले सप्ताह में पूरब से पश्चिम तक बादल जमकर बरसेंगे। 40 जिलों में तेज हवा के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।