Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UPSC Result: प्रतापगढ़ के तीन सितारों ने बढ़ाई अपनी चमक, रोशन हो गया गांव-परिवार

    Updated: Wed, 23 Apr 2025 08:20 AM (IST)

    प्रतापगढ़ के तीन युवाओं ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में सफलता हासिल की है। अन्नपूर्णा मिश्रा ने 994वीं रैंक हासिल की है। सौम्य शर्मा ने 218वीं रैंक हासिल की है। प्रतीक मिश्र ने 234वीं रैंक हासिल कर भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए। ये युवा अपनी मेहनत और लगन से सफलता के शिखर पर पहुंचे हैं और अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है।

    Hero Image
    प्रतीक मिश्र, सौम्य शर्मा व अन्नपूर्णा मिश्रा। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा-2024 का मंगलवार को परिणाम घोषित होने पर जनपद का भी गौरव बढ़ गया। एसडीएम के पूर्व पेशकार रहे गुलाब चंद्र मिश्र की बेटी अन्नपूर्णा मिश्रा, अधिवक्ता सुरेंद्र शर्मा के बेटे सौम्य शर्मा और पीजी कॉलेज कालाकांकर के पूर्व प्रवक्ता के भतीजे प्रतीक मिश्र का चयन इसमें हुआ है। युवाओं की सफलता से परिवार के लोग गदगद हैं। उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सदर विकास खंड के जहनईपुर निवासी स्व. गुलाब चंद्र मिश्र एसडीएम के पेशकार थे। वर्ष 2018 में उनका निधन हो गया था। उनकी पत्नी वंदना की भी मौत हो गई थी। मंगलवार को सिविल सेवा परीक्षा 2024 का परिणाम आया तो गुलाब की बेटी अन्नपूर्णा मिश्रा 994वीं रैंक के साथ सफलता मिली।

    अन्नपूर्णा ने नर्सरी केजी से 12वीं तक की पढ़ाई प्रभात एकेडमी से की थी। प्रयागराज से बीटेक किया। इसके बाद हैदराबाद में उसका चयन भारत सरकार के इंटेलिजेंस विभाग में हो गया। इस समय वह वहीं ट्रेनिंग कर रही हैं। 

    अन्नपूर्णा के भाई आनंद मिश्रा ने बताया कि माता-पिता के जाने के बाद उसने बहन की पढ़ाई में कभी कोई बाधा नहीं आने दी। आज उसकी मेहनत सफल हो गई। अन्नपूर्णा की सफलता से पूरे गांव के साथ प्रभात एकेडमी के प्रधानाचार्य डाॅ. प्रभात शर्मा ने खुशी का इजहार किया। 

    वहीं, शहर से सटे रूपापुर गांव निवासी अधिवक्ता सुरेंद्र शर्मा के पुत्र सौम्य शर्मा का चयन 218 रैंक के साथ हुआ। सौम्य ने शहर के लूर्द चिल्ड्रन स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा ली। इंटर सेंट एंथोनी इंटर कॉलेज से किया। 

    बिड्स पिलानी कॉलेज से बीटेक करने के बाद सिविल सर्विसेस की तैयारी शुरू की। हालांकि, इस बीच उनका चयन दिल्ली में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के पद पर हो गया। नौकरी करते हुए सौम्य ने परीक्षा पास कर ली। है। 

    परियावां प्रतिनिधि के अनुसार, पं. मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज कालाकांकर के पूर्व प्राध्यापक प्रोफेसर उमेश मिश्र के भतीजे प्रतीक मिश्र का चयन भारतीय प्रशासनिक सेवा में हुआ। 

    प्रतीक मिश्र ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित इस परीक्षा में 234वीं रैंक प्राप्त की। प्रतीक मिश्र आइआइटी दिल्ली से बीटेक हैं। 

    इनकी सफलता पर महाविद्यालय की प्रबंधिका पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह, प्रबंधक राजभवन कालाकांकर डाॅ. घनश्याम यादव, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शिवम श्रीवास्तव, मनीष सिंह आदि नेक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

    सौम्य ने चौथी बार में हासिल की सफलता

    रूपापुर निवासी सौम्य शर्मा ने सेंट एंथोनी इंटर कॉलेज से हाईस्कूल और इंटर की पढ़ाई की। राजस्थान से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद चयन आयकर निरीक्षक पद पर दिल्ली में हो गया। लगातार तीन बार परीक्षा में असफलता मिलने के बावजूद सौम्य ने हार नहीं मानी। 

    नौकरी के साथ पढ़ाई करते हुए सौम्य ने चौथे प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा में सफलता अर्जित की। सौम्य के छोटा भाई अंश शर्मा कंप्यूटर साइंस से बीटेक करने के बाद परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। 

    बहन डा. शिवानी शर्मा गुजरात में चिकित्सक हैं। सौम्य ने सफलता के मूलमंत्र पर जागरण से बताया कि तैयारी के दौरान असफलता मिलने पर घबराना नहीं चाहिए। दृढ़ निश्चय के साथ पूरे लगने से तैयारी करने से सफलता अवश्य मिलती है। पढ़ाई के साथ समाचार पत्र का भी अध्ययन करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Shakti Dubey: बेटी की सक्सेस पर माता-पिता की आंखों में चमक, मां बोली- हमने उसको जब भी देखा… पढ़ते देखा