विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather Update Today: लखनऊ में बढ़ी ठंड, बनारस में कल से बढ़ेगा तापमान; पढ़िए IMD का ताजा अपडेट

Published: Fri, 07 Mar 2025 07:16 AM (IST)

UP Weather उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदली है। लखनऊ में ठंड बढ़ गई है और न्यूनतम तापमान ...और पढ़ें

UP Weather News:कड़ी धूप से बचाव को लेकर छाता लेकर गोवि. परिसर में छाता के साथ निकलती युवतियां। संगम दूबे
UP Weather News:कड़ी धूप से बचाव को लेकर छाता लेकर गोवि. परिसर में छाता के साथ निकलती युवतियां। संगम दूबे

HighLights

  1. रात में बढ़ी ठंड, गर्म कपड़े फिर निकाले गए
  2. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सिहराती रही पूरे दिन हवा

 जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather News: मौसम में अचानक आए बदलाव ने गुरुवार रात लोगों को ठंड का एहसास करा दिया। दिन में हल्की धूप और सामान्य तापमान के बाद रात को सर्दी बढ़ गई। लखनऊ का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर देने के लिए काफी था।

अधिकतम तापमान भी गिरकर 27.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। प्रदेशभर में सतही हवाओं की रफ्तार 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे रही, जिससे बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, बरेली और मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में ठंडी हवाओं का असर तेज रहा। अधिकांश जगहों पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया, जिससे लोगों को फिर से गर्म कपड़े निकालने पड़े।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि, सात मार्च से 12 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा और हवाओं की रफ्तार भी धीमी पड़ने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें- यूपी की महिलाएं बताएंगी जल जीवन मिशन से बुंदेलखंड में कैसे आया बदलाव? UN हाउस में देंगी प्रस्तुतीकरण

आंचलिक मौसम विभाग के विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह का कहना है कि दिन के तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी, लेकिन रात के तापमान में गिरावट जारी रह सकती है, जिससे कुछ इलाकों में ठंड का एहसास बना रहेगा।

वाराणसी में अगले सप्ताह की शुरुआत में फिर आएगा झोंका, बढ़ाएगा ठंड

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सतह पर बह रही तेज पछुआ हवा शुक्रवार से मद्धिम पड़ जाएगी। इससे होने वाली प्रखर धूप तापमान में थोड़ी वृद्धि में सहायक होगी लेकिन शनिवार से तापमान तेजी से बढ़ सकता है और गर्मी का आभास करा सकता है। इसके बाद सोमवार को फिर एक और पश्चिमी विक्षोभ का झोंका इधर पहुंचकर उस पर रोक लगा सकता है और एक बार फिर दो-तीन दिनों के लिए ठंडी पछुआ अपना प्रभाव दिखा सकती है।

मेहमान रूठ गए तो ..हर साल सात समुंदर पार से साइबेरियन पंक्षि काशी आते है। लेकिन यहां पर डीजल वाली नावों से उड़ते काले जहरीले धुंए से काफी परेशान होते है। ऐसे में अगर ये मेहमान रूठ कर काशी आना छोड़ दिए तो क्या होगा। -उत्तम राय चौधरी


गुरुवार से ही धरातल पर बह रही तेज पछुआ हवा की गति में कमी आने लगी है। इसके चलते दिन के अधिकतम तापमान में 1.2 से 1.4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हुई, फिर भी वह सामान्य से नीचे ही रहा। बाबतपुर क्षेत्र में तापमान में जहां बीते 24 घंटों की अपेक्षा 1.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई और यह सामान्य से 3.4 डिग्री नीचे 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसे भी पढ़ें- UP News: संविदा कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! NHM में पारस्परिक ट्रांसफर का आखिरी मौका, फटाफट करें आवेदन

वहां न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस कम हुआ और सामान्य से दो डिग्री नीचे 12.5 पर रहा। बीएचयू क्षेत्र में अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री की वृद्धि तो हुई लेकिन यह सामान्य से 1.4 डिग्री नीचे 28.8 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंच सका। यहां न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री घटकर सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सयस कम 13.9 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे दिन हवा चार से लेकर 17 किमी प्रति घंटा के वेग से चलती रही।

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की इस लहर का प्रभाव शुक्रवार से कम होना आरंभ हो जाएगा और शनिवार तथा रविवार में मौसम सामान्य होगा। इन दिनों में तापमान में थोड़ी वृद्धि होगी लेकिन सोमवार या मंगलवार तक फिर एक पश्चिमी विक्षोभ की लहर पहुंचकर तापमान को नीचे ला सकती है तथा हवा की गति पुन: बढ़ा सकती है।