Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update: होली पर पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश, पूर्वी UP में साफ मौसम! देखिए मौसम विभाग का ताजा अपडेट

    Updated: Sun, 09 Mar 2025 07:25 AM (IST)

    UP Weather Update यूपी के मौसम में होली पर बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश हो सकती है लेकिन पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा। तापमान सामान्य रहेगा जिससे होली खेलने में मज़ा आएगा। रविवार को तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। 10 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा लेकिन मंगलवार और बुधवार को हवाएँ चलेंगी। ठंड धीरे-धीरे विदाई की ओर है।

    Hero Image
    UP Weather Update: प्रस्तुतीकरण के लिए सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather Update: इस बार होली के रंगों पर मौसम का भी प्रभाव देखने को मिलेगा। शुक्रवार (14 मार्च) को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, बारिश की तीव्रता अधिक नहीं होगी, जिससे होली खेलने में कोई बाधा नहीं आएगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क और साफ रहने की संभावना है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि होली के दिन तापमान सामान्य रहेगा, जिससे लोग पूरे उत्साह के साथ रंग-गुलाल में सराबोर हो सकेंगे। शनिवार को राजधानी में मौसम ने करवट बदली और सुबह हल्की ठंड के साथ दिन में गर्मी रही। दिन का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी के अनुसार, रविवार को पारे में हल्की बढ़ोतरी होगी, और अधिकतम तापमान 31 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

    10 मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क

    आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, 10 मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। दिन में हल्की गर्मी महसूस होगी, जबकि सुबह और रात को हल्की ठंड बरकरार रहेगी। हालांकि, मंगलवार और बुधवार को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, जिससे वातावरण में हल्की ठंडक बनी रहेगी।

    मौसम विभाग के अनुसार, अब ठंड धीरे-धीरे विदाई की ओर है। मार्च के मध्य तक न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी और दिन में धूप की तीव्रता बढ़ेगी। फिलहाल, सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होगी, लेकिन दोपहर में गर्मी का असर दिखने लगेगा।

    आगरा में ये है आज का पूर्वानुमान

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को आसमान साफ रहेगा और दिनभर धूप निकलेगी। तापमान में अधिक परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा।

    ये भी पढ़ेंः Weather Update: होली से पहले फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में चढ़ेगा पारा

    मौसम साफ रहेगा, न्यूनतम तापमान में जारी रहेगी गिरावट

    तराई क्षेत्र में शनिवार को मौसम साफ रहा। सूर्यदेव ने सुबह 6.30 बजे दर्शन दिए। शाम को 6.15 बजे सूर्यो अस्त हुआ। मौसम में अधिकतम तापमान 25.8 तथा न्यूनतम 11.2 डिग्री सेंल्सियस रहा, जोकि बीते गुरुवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान में 0.4 तथा न्यूनतम 1.7 की गिरवट दर्ज की गई है।

    ये भी पढ़ेंः Weather: आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तराखंड-हिमाचल में हिमपात; दिल्ली में गर्मी का अलर्ट

    मौसम विज्ञान शैलेंद्र सिंह ढाका के पूर्वानुसार रविवार को मौसम साफ रहेगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट में गिरावट का क्रम जारी रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान का पारा चढ़ेगा। यह मौसम गेंहू, चना और मटर की फसल के लिए लाभकारी है।