विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather Update: यूपी में सुबह तेजी से बदला मौसम, पूर्वांचल में आधे घंटे तेज बारिश के संग गिरे ओले

Published: Mon, 17 Mar 2025 07:22 AM (IST)Updated: Mon, 17 Mar 2025 10:19 AM (IST)

UP Weather Update उत्तर प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ रहा है। लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री ...और पढ़ें

UP Weather Update: मौसम का सांकेतिक फोटो।
UP Weather Update: मौसम का सांकेतिक फोटो।

HighLights

  1. चढ़ने लगा पारा बढ़ने लगी गर्मी
  2. 18 और 19 को तेज हवाएं चलेंगी

जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather Update: लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ने लगा है। रविवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक था। वहीं, न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 6.8 डिग्री अधिक था। सोमवार को मौसम थोड़ा राहत भरा रह सकता है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 17 मार्च को सुबह 8:30 बजे तक प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ रहने की संभावना है। 18 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।

इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चल सकती हैं। अगले कुछ दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना है, ऐसे में लोग धूप और गर्म हवाओं से बचने के लिए सतर्क रहें।

मुरादाबाद में कल गिरे थे ओले। फाइल

पूर्वांचल में मौसम बदला, बारिश के साथ ओले पड़े

गोरखपुर। पश्चिमोत्तर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से सोमवार की सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। गोरखपुर, देवरिया, महरागंज, कुशीनगर और बस्ती जिले में सुबह साढ़े आठ से नौ बजे के बीच आधे घंटे तक हुई वर्षा के साथ सभी जगह ओले पड़े। मौसम बदलने से तापमान की बढ़ती रफ्तार पर विराम तो लगा, लेकिन गेंहू और सरसो की फसल को थोड़ा नुकसान भी हुआ। गरजते-चमकते बादलों ने बरस कर तापमान गिरा दिया। 10 बजते−बजते मौसम साफ हो गया और कई जिलों में धूप खिल गई।

18 और 19 को तेज हवाएं चलेंगी

मेरठ। होली के दिन शाम को तेज हवाओं के साथ गरज चमक के साथ कई स्थानों पर बौछारें पड़ी थी। जिसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। होली पर अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस था। जो रविवार को 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों ने आने वाले दिनों में और पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना जताई है। 18 और 19 मार्च को तेज हवाएं चलने का अंदेशा है।

सप्ताह भर में फिर खराब होगा मौसम

मुरादाबाद। मार्च आखिर में भी एक बार पश्चिमी विक्षोभ बनेगा। अप्रैल और मई में भी चार से पांच विक्षोभ बनेंगे। अप्रैल में वर्षा हुई तो गेहूं की फसल को नुकसान होगा। रविवार को पुराने शहर में गंज गुरहट्टी, बंगला गांव, पुलिस लाइन क्षेत्र, जिगर कालोनी, मंडी चौक, बुध बाजार, कोर्ट रोड समेत दिल्ली रोड, कांठ रोड,रामपुर रोड, संभल रोड पर भी ओले गिरे। ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं ओले गिरे और कहीं नहीं। इन ओलों से सब्जी और गेहूं की बालियों को नुकसान हो सकता है।

ओले से शाम काे हल्की ठंड रही। हालांकि दिन में धूप निकलने पर पेड़ की छांव में लोग खड़े दिखे। अब सर्दी की विदाई हो चुकी है। लेकिन, बूंदाबांदी अगले सप्ताह में होती है तो सुबह और शाम हल्की सर्दी एक दो दिन रहेगी। 

ये भी पढ़ेंः उत्‍तराखंड में भारी बर्फबारी, बदरीनाथ - गंगोत्री हाईवे बंद; क्‍या सोमवार को भी ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज?

ये भी पढ़ेंः Weather Update: झमाझम बारिश से उत्‍तराखंड में लौटी ठिठुरन, भारी बर्फबारी से रास्‍ते बंद; आज भी मौसम खराब

एक सप्ताह में बूंदाबांदी होने की फिर संभावना है। लेकिन, ओले भी गिर सकते हैं। इन दिनों अभी बूंदाबांदी से गेहूं की फसल को नुकसान नहीं है। अगर तेज वर्षा होती तो नुकसान हो सकता था। गर्मियों में भी पश्चिमी विक्षोभ बनेंगे। प्रो. आरके सिंह, मौसम विशेषज्ञ, गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय, पंत नगर