UP Police Radio Operator Bharti Result 2025: यूपी पुलिस रेडियो ऑपरेटर का परिणाम जारी, 1374 पदों पर हुआ चयन
उत्तर प्रदेश पुलिस रेडियो संवर्ग में सहायक परिचालक के 1374 पदों पर भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इनमें 274 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने सहायक परिचालक के साथ ही रेडियो संवर्ग में कर्मशाला कर्मचारी के 120 पदों पर भर्ती का परिणाम भी घोषित किया है। भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर दोनों परीक्षाओं का परिणाम अपलोड कर दिया गया है।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। पुलिस रेडियो संवर्ग में सहायक परिचालक के 1,374 पदों पर भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इनमें 274 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने सहायक परिचालक के साथ ही रेडियो संवर्ग में कर्मशाला कर्मचारी के 120 पदों पर भर्ती का परिणाम भी घोषित किया है।
भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष/डीजी राजीव कृष्ण ने दोनों परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी हैं। भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर दोनों परीक्षाओं का परिणाम अपलोड कर दिया गया है। कर्मशाला कर्मचारी के 120 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों में 23 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।
2022 की निकली थी भर्ती
सहायक परिचालक के 1,374 पदों पर भर्ती-2022 के तहत 3,89,711 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। भर्ती बोर्ड ने एक फरवरी से आठ फरवरी, 2024 के मध्य 16 पालियों में ऑनलाइन लिखित परीक्षा कराई थी। 11 जिलों में हुई परीक्षा में 4,216 अभ्यर्थियों को अभिलेखों की जांच व शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया गया था।
12 मार्च को हुई थी दौड़
इसके उपरांत सात से 12 मार्च, 2025 के मध्य शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) हुई थी। भर्ती बोर्ड ने प्रसामान्यीकृत अंकों (नार्मलाइज्ड स्कोर) के श्रेष्ठताक्रम के आधार पर अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित किया है। कुल चयनित 1,374 अभ्यर्थियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 137 आरक्षित पदों की तुलना में कुल 163 अभ्यर्थी हैं।
अन्य पिछड़ा वर्ग के 370 आरक्षित पदों के सापेक्ष 770 अभ्यर्थी, अनुसूचित जाति के 228 आरक्षित पदों के सापेक्ष 336 अभ्यर्थी व अनुसूचित जनजाति के 27 अभ्यर्थी शामिल हैं। ऐसे ही कर्मशाला कर्मचारी के 120 पदों पर भर्ती का अंतिम परिणाम भी प्रसामान्यीकृत अंकों (नार्मलाइज्ड स्कोर) के श्रेष्ठताक्रम के आधार पर जारी किया गया है।
इसे भी पढ़ें- UP Police Bharti Final Result 2025: जारी हुआ यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट, इस लिंक पर करें चेक
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हुआ था
उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एवं प्रमाेशन बोर्ड (UPPRPB), लखनऊ ने बीते दिनों 13 मार्च, 2025 को यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का फाइनल परिणाम 2023 (UP Police Constable final Result 2025) जारी किया था। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किए गए।
उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 27 दिसंबर, 2023 से 16 जनवरी, 2024 तक भराए गए थे। परीक्षा के लिए 48, 17, 441 आवेदन फॉर्म प्राप्त हुए थे। इन अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त, 2024 को प्रदेश के 67 जिलों में हुई थी। लिखित परीक्षा परिणाम पिछले साल नवंबर में जारी हुआ था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।