विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: यूपीडा के एक्सप्रेसवे पर अब 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगी कार

Published: Sat, 22 Mar 2025 12:36 AM (IST)

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के एक्सप्रेसवे पर अब कार 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फर्राटा ...और पढ़ें

एक्सप्रेसवे पर अब 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगी कार।
एक्सप्रेसवे पर अब 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगी कार।

HighLights

  1. नौ या उससे अधिक सीटों वाले वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से भरेंगे फर्राटा
  2. यूपीडा की निदेशक मंडल की बोर्ड बैठक में अधिकतम गति बढ़ाने का हुआ निर्णय

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के एक्सप्रेसवे पर अब कार 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फर्राटा भर सकेंगी। अभी तक कार की अधिकतम गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे की ही थी। 

यानी अब आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे व बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर 120 किलोमीटर की रफ्तार से कार चल सकेंगी। नौ या उससे अधिक सीटों वाले वाहन अब 80 के बजाय 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगे। 

यह निर्णय मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को यूपीडा की निदेशक मंडल की बोर्ड बैठक में लिया गया।

मुख्य सचिव सभाकक्ष में आयोजित बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की छह अप्रैल, 2018 की अधिसूचना के अनुसार प्रदेश में भी यूपीडा के एक्सप्रेसवे पर वाहनों की अधिकतम गति कर दी जाए। इसे बोर्ड के स्वीकृति प्रदान कर दी है। 

इस निर्णय के तहत चालक सीट के अतिरिक्त अधिकतम आठ सीटों वाले वाहन अधिकतम गति सीमा 120 किलोमीटर प्रति घंटा से चल सकेंगे। अभी 100 किलोमीटर से अधिक वाहन भगाने वालों का चालान हो जाता था, अब इस निर्णय से लोगों को राहत मिलेगी।

इसी प्रकार, चालक सीट के अतिरिक्त नौ या उससे अधिक सीटों वाले वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है। माल ढुलाई के लिए प्रयुक्त मोटर वाहन तथा मोटर साइकिल के लिए अधिकतम गति सीमा पहले की तरह 80 किलोमीटर प्रति घंटा ही रहेगी। बैठक में यूपीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही सहित बोर्ड के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: IAS अभिषेक की कुर्सी गई, अब इस अधिकारी के हाथ में कमान; बाकी अफसरों पर भी लटकी तलवार!

यह भी पढ़ें: योगी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा! यूपी के इस जिले में 99 करोड़ की लागत से बनेगा नया जिला अस्पताल