विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

योगी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा! यूपी के इस जिले में 99 करोड़ की लागत से बनेगा नया जिला अस्पताल

By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
Published: Fri, 21 Mar 2025 09:08 PM (IST)

उत्तर प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए कदम उठा रही है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया ...और पढ़ें

सीएम योगी आदित्यनाथ - फाइल फोटो ।
सीएम योगी आदित्यनाथ - फाइल फोटो ।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि सीतापुर में 200 शैय्या युक्त जिला चिकित्सालय के भवन निर्माण हेतु प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति निर्गत कर दी गई है। 99.39 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनने वाले चिकित्सालय भवन के लिए प्रथम किश्त जारी करने की स्वीकृति राज्यपाल द्वारा प्रदान कर दी गई है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को गुणवत्तापरक बनाने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है। हमारी प्राथमिकता अस्पताल में आने वाले हर मरीज को समुचित उपचार एवं दवाएं उपलब्ध कराने की है। इस दिशा में व्यापक स्तर पर कार्य चल रहा है। हम हर मरीज को गुणवत्तापरक इलाज मुहैया करा रहे हैं। प्रदेश में नए चिकित्सालयों के निर्माण भी चल रहे हैं।

99.93 करोड़ जारी

उन्होंने जानकारी दी कि ईपीसी मोड पर जनपद सीतापुर में 200 शैय्या युक्त जिला चिकित्सालय का भवन निर्माण प्रस्तावित है। भवन निर्माण हेतु व्यय वित्त समिति द्वारा अनुमोदित लागत 99.39 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति निर्गत कर दी गई है।

उन्होंने जानकारी दी कि राज्यपाल द्वारा प्रथम किश्त के रूप में चार करोड़ रुपए निर्गत किए जाने की स्वीकृति भी दे दी गई है। जल्द ही सीतापुर में जिला चिकित्सालय भवन का निर्माण प्रारंभ हो जाएगा। सीतापुर व आसपास के जनपद के मरीजों को सीधा लाभ प्राप्त होगा।

निजी स्कूलों में मुफ्त दाखिले के लिए 46,526 आवेदन

शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में प्री-प्राइमरी व कक्षा एक में निश्शुल्क दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। चौथे चरण में 46,526 बच्चों के प्रवेश के लिए आवेदन किए गए हैं। 23 मार्च तक सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) को इन आवेदन फार्मों के सत्यापन के निर्देश दिए गए हैं।

24 मार्च को लाटरी निकाली जाएगी और 27 मार्च को बच्चों को निजी विद्यालयों में सीटें आवंटित की जाएंगी। उप शिक्षा निदेशक (समग्र शिक्षा) डा. मुकेश कुमार सिंह ने निर्देश दिए हैं कि जिन जिलों में फार्मों के सत्यापन का कार्य अभी पूरा नहीं हो पाया है, उसे शीघ्र पूरा किया जाए।

किसी भी कीमत पर अभिभावकों को कठिनाई न हो। सभी जिलों में निजी स्कूलों में आरटीई के तहत मुफ्त दाखिले के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। सभी जिलों में बीएसए व खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में आनलाइन आवेदन फार्म भरवाने अभिभावकों की मदद के लिए हेल्प डेस्क बनाई गई है।

पिछले तीन चरणों में प्रवेश के लिए कुल 2,88,428 आवेदन फार्म आए थे, जिसमें से सत्यापन के बाद 2,17,665 आवेदन फार्म सही पाए गए और 1,57,471 बच्चों को निजी स्कूलों में सीटें आवंटित की जा चुकी हैं।