Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Monsoon Session 2025 : मानसून सत्र के पहले दिन विधानमंडल सत्र के पहले दिन निराले अंदाज में पहुंचे सदस्य

    Updated: Mon, 11 Aug 2025 02:32 PM (IST)

    Unique Style of Members of UP VidhanMandal During Session विपक्षी दल से सदस्यों ने हंगामा शुरु किया गया तो भारतीय जनता पार्टी के सदस्य सामने आ गए। मानसून सत्र के पहले दिन सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों में पोस्टर वार होने लगा। सदन में और विधानसभा से बाहर मुख्य द्वार पर प्रतिपक्ष में सपा विधायक नारेबाजी और हंगामा करते रहे।

    Hero Image
    सरधना सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान

    राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ : उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र 2025 की शुरुआत से पहले दिन विधान भवन प्रांगण में सदस्य विभिन्न अंदाज में दिखे। समाजवादी पार्टी के सदस्यों ने पोस्टर के साथ विरोध जताना शुरु किया तो भारतीय जनता पार्टी के सदस्य भी उनको देने उतरे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विधान भवन प्रांगण में साेमवार काे समाजवादी पार्टी के साथ विपक्षी दल से सदस्यों ने हंगामा शुरु किया गया तो भारतीय जनता पार्टी के सदस्य भी उनके विराेध में सामने आ गए। मानसून सत्र के पहले दिन सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों में पोस्टर वार होने लगा। सदन में और विधानसभा से बाहर मुख्य द्वार पर प्रतिपक्ष में सपा विधायक नारेबाजी और हंगामा करते रहे।

    समाजवादी पार्टी के विधानसभा और विधान परिषद सदस्य सोमवार को विधान भवन में विभिन्न रंग रूप में दिखे। कोई काले कपड़े पहने था तो कोई अलग स्टाइल के कपड़े धारण करके आया था। किसी ने तिरछी टोपी पहनी थी तो कोई अंगौछा धारण करके सरकार का विरोध कर रहा था

    समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान का अलग अंदाज

    मेरठ की सरधना सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान का एक अलग अंदाज देखने को मिला। सपा विधायक आज कांवड़ लेकर विधानसभा परिसर पहुंचे। इस कांवड़ में एक तरफ लिखा था ‘हमें चाहिए पाठशाला’ और दूसरी तरफ था- ‘हमें नहीं चाहिए मधुशाला’। उत्तर प्रदेश में गांवों में बेसिक शिक्षा के स्कूल बच्चों की नींव हैं।

    स्कूल मर्जर को लेकर सवाल उठाए

    अतुल प्रधान ने इस दौरान यूपी में स्कूल मर्जर को लेकर सवाल उठाए और कहा कि सरकारी स्कूलों को बंद करने का नियम किसने बनाया है। 2019 में पहले बंद करने का काम किया। आखिर सरकारी स्कूलों में कौन पढ़ता है। यहां गरीब-मजदूर छोटा-मोटा व्यापार करने व्यापार करने वालो के बच्चे पढ़ते हैं। 

    भाजपा एमएलसी ने भाजपा मुख्यालय के बाहर लगवाये पोस्टर

    मानसून सत्र के पहले दिन पोस्टर वार देखने को मिला। सपा की पीडीए पाठशाला पर भाजपा हमलावर हुई। भाजपा एमएलसी व प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश ने भाजपा मुख्यालय के बाहर समाजवादी पार्टी के दफ्तर के बाहर पोस्टर लगाया।

    यह भी पढ़ें- UP Monsoon Session 2025 : मानसून सत्र के पहले दिन CM का सपा पर जोरदार हमला, विधानसभा में सदन की कार्यवाही कल 11 बजे तक स्थगित

    A फॉर अखिलेश व D फॉर डिम्पल

    इसमें पीडीए पाठशाला में A फॉर अखिलेश व D फॉर डिम्पल पढ़ाने पर माफी मांगने को कहा। पोस्टर में लिखा सपा के पीडीए पाठशाला का काला सच।

    यह भी पढ़ें- UP Monsoon Session 2025 : यूपी के अगले 25 वर्ष के विजन का गवाह बनेगा मानसून सत्र, होगी लगातार 24 घंटे चर्चा

    प्रदेश का कौन अभिभावक अपने बच्चों को यह पढ़ाना चाहता है। सपा मुखिया अखिलेश यादव को माफी मांगनी चाहिए।