Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'जनता योगी-मोदी के साथ है, 2027 में सपा का होगा सफाया...', उपचुनाव के नतीजों पर बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

    Updated: Sun, 24 Nov 2024 04:04 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में बीजेपी की जीत पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह 2027 के विधानसभा चुनावों का संकेत है। उन्होंने कहा कि सपा का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा क्योंकि जनता गुंडागर्दी और अव्यवस्था को नहीं भूली है। उन्होंने भाजपा के नारे एक हैं तो सेफ है को दोहराया और कहा कि जनता शांति और अमन चाहती है।

    Hero Image
    ब्रजेश पाठक ने कहा कि 2027 तक सपा का सफाया हो जाएगा। (तस्वीर जागरण)

    जागरण संवाददाता, उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को चमरौली स्थित एसेंट खालसा कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में संबोधित करते हुए प्रदेश में हुए उप चुनावों के परिणामों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हुए नौ सीटों के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सात सीटों पर विजय प्राप्त कर अपना परचम लहराया है। यह नतीजे 2027 के विधानसभा चुनावों का पूर्व संकेत हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी (सपा) का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा, क्योंकि प्रदेश की जनता सपा के कार्यकाल में हुई गुंडागर्दी और अव्यवस्था को कभी नहीं भूल सकती।

    डिप्टी सीएम ने भाजपा के नारे ‘एक हैं तो सेफ है’ को दोहराया

    उप मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में भाजपा के नारे ‘एक हैं तो सेफ है’ को दोहराते हुए कहा कि प्रदेश की जनता शांति और अमन चाहती है। उन्होंने कहा कि सपा के शासनकाल में जो अराजकता और गुंडागर्दी हुई, वह जनता के लिए खतरनाक थी और इसके खिलाफ जनमत अब पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में है। उन्होंने यह भी कहा कि उपचुनावों के नतीजों से यह स्पष्ट हो गया है कि लोग भाजपा और योगी मोदी की सरकार के साथ खड़े हैं।

    इसे भी पढ़ें- ‘पीडीए’ पर क्यों भारी पड़ा योगी का ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ फॉर्मूला, इसके बलबूते सपा ने खूब दौड़ाई थी साइकिल… भाजपा ने कर दी पंक्चर!

    डिप्टी सीएम ने गुरुनानक अस्पताल का किया उद्घाटन

    ब्रजेश पाठक ने इस दौरान गुरुनानक देव के पावन आगमन दिवस पर आयोजित कीर्तन समागम और एसेंट खालसा कॉलेज में निर्मित 100 बेड वाले गुरुनानक अस्पताल के उद्घाटन समारोह में भी हिस्सा लिया। उप मुख्यमंत्री ने इस अस्पताल के निर्माण को ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी राहत बताया। उन्होंने कहा कि अब राजमार्ग पर होने वाली दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को तुरंत बेहतर इलाज मिल सकेगा, जो पहले एक बड़ी समस्या थी। यह अस्पताल खासकर दुर्घटनाओं में घायल लोगों को शीघ्र उपचार मुहैया कराने में मदद करेगा।

    एसेंट खालसा कॉलेज के प्रबंधक गुरुशरण सिंह ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने कॉलेज में अन्य विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी दी और प्रदेश सरकार के विकास कार्यों पर चर्चा की।

    इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए काम कर रही है और आने वाले समय में भी यह कार्य लगातार जारी रहेगा।

    इसे भी पढ़ें- यूपी उपचुनाव: अपने ही गढ़ में सपा की जमानत जब्त, इस सीट पर रही कांटे टक्कर! भाजपा ने कटेहरी भी छीनी