Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Election 2022 Phase 3 Voting: तीसरे चरण की 59 सीटों के लिए आज थमेगा चुनाव प्रचार, 2 करोड़ वोटर 20 फरवरी को करेंगे मतदान

    UP Election 2022 Phase 3 Voting तीसरे चरण में हाथरस फिरोजाबाद एटा कासगंज मैनपुरी फर्रुखाबाद कन्नौज इटावा औरैया कानपुर देहात कानपुर नगर जालौन झांसी ललितपुर हमीरपुर एवं महोबा में मतदान होना है। चुनाव आयोग निष्पक्ष स्वतंत्र एवं पारदर्शी मतदान कराने की तैयारी में जुटा हुआ है।

    By Umesh TiwariEdited By: Updated: Fri, 18 Feb 2022 06:36 AM (IST)
    Hero Image
    UP Election 2022: तीसरे चरण के मतदान के लिए 18 फरवरी शुक्रवार की शाम छह बजे प्रचार थम जाएगा।

    लखनऊ [राज्य ब्यूरो]। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 सीटों के लिए 18 फरवरी शुक्रवार की शाम छह बजे प्रचार थम जाएगा। इस चरण का मतदान 20 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। इसमें 2.16 करोड़ मतदाता 627 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि उनसे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल मुकाबला कर रहे हैं। योगी सरकार के मंत्री सतीश महाना कानपुर की महराजपुर, राम नरेश अग्निहोत्री मैनपुरी के भोगांव व नीलिमा कटियार कल्याणपुर से चुनाव मैदान में हैं। शिवपाल सिंह यादव जसवंतनगर से चुनाव लड़ रहे हैं।

    सिरसागंज सीट पर मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव इस बार भाजपा से चुनाव लड़ रहे हैं। कानपुर की किदवईनगर सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय कपूर व सीसामऊ सीट पर सपा के हाजी इरफान सोलंकी फिर मैदान में हैं। फर्रुखाबाद सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद कांग्रेस से चुनाव लड़ रही हैं। बसपा छोड़कर भाजपा में आए विधायक रामवीर उपाध्याय सादाबाद से फिर मैदान में हैं।

    तीसरे चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, एवं महोबा में मतदान होना है। चुनाव आयोग निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं पारदर्शी मतदान कराने की तैयारी में जुटा हुआ है। आयोग ने गुरुवार को तीसरे चरण के मतदान वाले जिलों के अफसरों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए व चुनाव तैयारियों को परखा।

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि तीसरे चरण का चुनाव प्रचार शुक्रवार की शाम छह बजे थम जाएगा। इसके बाद से जनप्रतिनिधि प्रचार-प्रसार नहीं कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि मतदान 20 फरवरी की सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की सुविधा और कोविड से सुरक्षा की विशेष व्यवस्था कराई गई है। मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए प्रत्येक पोलिंग बूथ पर समुचित एवं आवश्यक व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए गए हैं।

    यह भी पढ़ें : तीसरे चरण में 20 फरवरी को 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान, यहां देखें निर्वाचन क्षेत्रों की पूरी सूची

    यह भी पढ़ें : तीसरे चरण के प्रत्याशियों की लिस्ट भी फाइनल, जानें- प्रमुख दलों के कैंडिडेट के नाम