विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Election 2022 Phase 3 Voting: तीसरे चरण में 20 फरवरी को 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान, यहां देखें निर्वाचन क्षेत्रों की पूरी सूची

By Umesh TiwariEdited By:
Published: Wed, 16 Feb 2022 03:39 PM (IST)Updated: Wed, 16 Feb 2022 07:05 PM (IST)

UP Vidhan Sabha Election 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को है। अब तक ...और पढ़ें

UP Vidhan Sabha Election 2022: तीसरे चरण में कुल 627 उम्मीदवार चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं।
UP Vidhan Sabha Election 2022: तीसरे चरण में कुल 627 उम्मीदवार चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं।

लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में दो चरणों के मतदान के बाद अब तीसरे चरण की तैयारी शुरू हो गई है। तीसरे चरण के 16 जिलों हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर व महोबा की 59 विधानसभा सीटों पर वोटिंग 20 फरवरी को होगी। निर्वाचन आयोग की ओर से मतदान का सुबह सात से शाम छह बजे तक निर्धारित किया गया है। तीसरे चरण में कुल 627 उम्मीदवार चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के तीसरे चरण की 59 सीटों में 15 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गत पांच जनवरी, 2022 को प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार तीसरे चरण में कुल 2,15,75,430 (दो करोड़ पंद्रह लाख पचहत्तर हजार चार सौ तीस) मतदाता हैं। इसमें 1,16,12,010 पुरुष मतदाता, 99,62,324 महिला मतदाता और 1,096 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं।

इन विधानसभा क्षेत्रों में मतदान

  • 1. हाथरस (सुरक्षित)
  • 2. सादाबाद
  • 3. सिकंदरा राऊ
  • 4. टूंडला (सुरक्षित)
  • 5. जसराना
  • 6. फिरोजाबाद
  • 7. शिकोहाबाद
  • 8. सिरसागंज
  • 9. कासगंज
  • 10. अमांपुर
  • 11. पटियाली
  • 12. अलीगंज
  • 13. एटा
  • 14. मारहरा
  • 15. जलेसर (सुरक्षित)
  • 16. मैनपुरी
  • 17. भोगांव
  • 18. किशनी (सुरक्षित)
  • 19. करहल
  • 20. कायमगंज (सुरक्षित)
  • 21. अमृतपुर
  • 22. फर्रुखाबाद
  • 23. भोजपुर
  • 24. छिबरामऊ
  • 25. तिर्वा
  • 26. कन्नौज (सुरक्षित)
  • 27. जसवंतनगर
  • 28. इटावा
  • 29. भरथना (सुरक्षित)
  • 30. बिधूना
  • 31. दिबियापुर
  • 32. औरैया (सुरक्षित)
  • 33. रसूलाबाद (सुरक्षित)
  • 34. अकबरपुर-रनिया
  • 35. सिकंदरा
  • 36. भोगनीपुर
  • 37. बिल्हौर (सुरक्षित)
  • 38. बिठूर
  • 39. कल्याणपुर
  • 40. गोविंदनगर
  • 41. सीसामऊ
  • 42. आर्यनगर
  • 43. किदवई नगर
  • 44. कानपुर कैंटोनमेंट
  • 45. महराजपुर
  • 46. घाटमपुर (सुरक्षित)
  • 47. माधौगढ़
  • 48. कालपी
  • 49. उरई (सुरक्षित)
  • 50. बबीना
  • 51. झांसी नगर
  • 52. मऊरानीपुर (सुरक्षित)
  • 53. गरौठा
  • 54. ललितपुर
  • 55. महरौनी (सुरक्षित)
  • 56. हमीरपुर
  • 57. राठ (सुरक्षित)
  • 58. महोबा
  • 59. चरखारी

बता दें कि उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी को पहले चरण और दूसरे चरण का 14 फरवरी को मतदान हो चुका है। अब तीसरे चरण का 20 फरवरी, चौथे चरण का 23 फरवरी, पांचवें चरण का 27 फरवरी, छठे चरण का 3 मार्च और सातवें चरण का 7 मार्च को मतदान होना है। पहले चरण में 58, दूसरे चरण में 55, तीसरे चरण में 59, चौथे चरण में 60, पांचवें चरण में 60, छठे चरण में 54 और सातवें चरण में 57 सीटों के लिए वोटिंग होगी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को एक साथ आएंगे।

यह भी पढ़ें : तीसरे चरण के प्रत्याशियों की लिस्ट भी फाइनल, जानें- प्रमुख दलों के कैंडिडेट के नाम