Move to Jagran APP

Chandrayaan-3 को चांद तक पहुंचाने में UP के अभिषेक ने निभाई अहम भूमिका, कंधों पर थी लैंडिंग की जिम्मेदारी

Chandrayan-3 मिशन चंद्रयान-3 की सक्सेस से आज पूरे देश में खुशी का माहौल है। इसी क्रम में चंद्रमा की कक्षा में यान को सफलतापूर्वक पहुंचाने में लखनऊ के अभिषेक ने भी बड़ी भूमिका अदा की है। अभिषेक मिशन में बतौर प्रोग्राम मैनेजर कार्यरत रहे। वह मूल रूप से देवरिया निवासी अभिषेक का परिवार 2017 से सरोजनी नगर में रह रहा है।

By Ramanshi MishraEdited By: Prince SharmaPublished: Thu, 24 Aug 2023 04:30 AM (IST)Updated: Thu, 24 Aug 2023 10:22 AM (IST)
Chandrayan-3 को चांद तक पहुंचाने में UP के अभिषेक ने निभाई अहम भूमिका

लखनऊ, रामांशी मिश्रा। मिशन चंद्रयान-3 को चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक पहुंचाने में बतौर प्रोग्राम मैनेजर कार्यरत अभिषेक कुमार सिंह का जुड़ाव भी राजधानी से है।

loksabha election banner

देवरिया से संबंध रखते हैं अभिषेक

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चंद्रयान-3 समेत मंगलयान और चंद्रयान-2 में भी अभिषेक अपनी भूमिका निभा चुके हैं। मूलत: देवरिया निवासी अभिषेक का परिवार 2017 से सरोजनी नगर में रह रहा है। अभिषेक इसरो के यूआर राव सैटेलाइट सेंटर में कार्यरत हैं जो सैटेलाइट के निर्माण और उससे जुड़ी तकनीकी सहायता उपलब्ध करवाता है।

मिशन चंद्रयान-3 में अभिषेक का कार्य सेटेलाइट की कक्षा में आर्बिटर और लैंडर के गति की गणना और उसे नियंत्रित करना तथा चंद्रमा की कक्षा में शुरू से अंत तक सुरक्षित लैंडिंग के दौरान होने वाली हर घटना पर नजर बनाए रखना था।

लैंडिंग की यात्रा रोमांचक थी

अभिषेक कहते हैं कि इस मिशन में लैंडिंग से 30 किलोमीटर की दूरी रह जाने पर यह यात्रा न केवल रोमांचक थी पर साथ ही हमारी धड़कनें भी बढ़ा रही थी। चंद्रयान-2 मिशन में विक्रम लैंडर के चंद्रमा की सतह पर पहुंचने से 480 मीटर पहले तक सैटेलाइट के इंजन को नियंत्रित नहीं किया जा सका था।

यही उसकी असफल लैंडिंग का कारण भी बना था। इस मिशन में इस पर कार्य किया गया। सफल लैंडिंग के बाद हमारी जान में जान आई। अभिषेक के पिता कमलेश सिंह सीआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर पद पर गुवाहाटी में कार्यरत हैं। घर में मां व तीन बहनें है, वह सबसे बड़े हैं।

एक बहन बिहार में शिक्षिका हैं, दूसरी बहन गणित में पीएचडी और सबसे छोटी बहन सिविल सेवा की तैयारी कर रही हैं। उनकी पत्नी नीरजा साफ्टवेयर इंजीनियर हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.