Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    नोएडा की कंपनी में बने हैं Chandrayaan-3 के रोवर के कैमरे, दो आंखों से चांद पर रास्ता खोजेगा प्रज्ञान

    By Lokesh ChauhanEdited By: Shyamji Tiwari
    Updated: Thu, 24 Aug 2023 12:05 AM (IST)

    चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर में लगे कैमरे और सॉफ्टवेयर नोएडा स्थित तकनीकी स्टार्ट द्वारा विकसित किया गया है। ये कैमरे चंद्रमा पर नेविगेट करने के लिए तैयार प्रज्ञान रोवर की आंखों के रूप में काम करेंगे। ओम्निप्रेजेंट रोबोट टेक्नोलाजीज के सीईओ आकाश सिन्हा ने बताया वह अपने सॉफ्टवेयर का उपयोग करके प्रज्ञान रोवर को चंद्रमा की सतह पर नेविगेट करते हुए देखने के लिए उत्सुक हैं।

    Hero Image
    नोएडा की कंपनी में बने हैं Chandrayaan-3 के रोवर के कैमरे

    नोएडा, जागरण संवाददाता। चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर में लगे कैमरे और सॉफ्टवेयर नोएडा स्थित तकनीकी स्टार्ट द्वारा विकसित किया गया है। ये कैमरे चंद्रमा पर नेविगेट करने के लिए तैयार प्रज्ञान रोवर की आंखों के रूप में काम करेंगे। ये कैमरे एक सॉफ्टवेयर द्वारा संचालित किए जा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसरो के साथ काम कर रही कंपनी संस्था

    ओम्निप्रेजेंट रोबोट टेक्नोलॉजी संस्था चंद्रयान श्रृंखला के चंद्र मिशन के लिए इसरो के साथ मिलकर काम कर रही है, उसने प्रज्ञान रोवर के लिए परसेप्शन नेविगेशन सॉफ्टवेयर विकसित किया है। जो बुधवार शाम को चंद्रमा पर उतरे विक्रम लैंडिंग माड्यूल में रखा गया है।

    रोवर में लगे हैं दो कैमरे 

    ओम्निप्रेजेंट रोबोट टेक्नोलाजीज के सीईओ आकाश सिन्हा ने बताया वह अपने सॉफ्टवेयर का उपयोग करके प्रज्ञान रोवर को चंद्रमा की सतह पर नेविगेट करते हुए देखने के लिए उत्सुक हैं। उनके स्टार्ट-अप द्वारा विकसित सॉफ्टवेयर चंद्र रोवर के दो कैमरों का उपयोग करके चंद्रमा की छवियों को कैप्चर करेगा और उन्हें एक साथ जोड़कर चंद्र परिदृश्य का थ्री-डी मानचित्र तैयार करेगा।

    यह सॉफ्टवेयर रोवर में इन-बिल्ट किया गया है और इसकी इमेज प्रोसेसिंग अंतरिक्ष यान पर की जाएगी। यहां तैयार किए गए थ्री-डी मॉडल को मिशन नियंत्रण में वापस भेजा जाएगा। मिशन नियंत्रण में विज्ञानी सॉफ्टवेयर द्वारा बने चंद्र सतह के थ्री-डी माडल के आधार पर रोवर को फोटोग्राफ किए गए क्षेत्र के दौरे पर ले जा सकते हैं।

    चंद्रयान-2 के लिए विकसित किया गया था सॉफ्टवेयर

    यह सॉफ्टवेयर मूल रूप से चंद्रयान-2 के लिए विकसित किया गया था, लेकिन तब रोवर को नहीं लगाया जा सका था। अब इसका उपयोग चंद्रयान-3 में किया गया है। विदेशी अंतरिक्ष एजेंसियां बहुत महंगे कैमरों का उपयोग करती हैं, लेकिन प्रज्ञान रोवर में केवल दो कैमरों का उपयोग किया गया है।

    ये कैमरे उसकी आंखों के रूप में कार्य करेंगे, जबकि सॉफ्टवेयर चंद्र सतह के थ्री-डी मानचित्र तैयार करेगा। प्रज्ञान रोवर इन दो आंखों के साथ चंद्रमा के चारों ओर अपना रास्ता भी खोजेगा।