उत्तर प्रदेश- 6 बजे 6 बड़ी खबरें: रक्षा मंत्री बोले- ऑपरेशन सिंदूर 1971 के बाद पाक पर सबसे बड़ा हमला, CM Yogi मतांतरण पर सख्त
लखनऊ से बड़ी खबर है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को 1971 के बाद पाकिस्तान पर सबसे सटीक हमला बताया। CM योगी ने मतांतरण पर सख्त कार्रवाई की बात कही। मेरठ में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। बेंगलुरु पुलिस ने 50 हजार के इनामी हत्यारोपित को दबोचा। आगरा में मुस्लिम भाइयों ने 151 किलो की कांवड़ यात्रा कर मिसाल पेश की।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। आज की बड़ी खबर लखनऊ से सामने आई है, जहां रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार दो दिवसीय दौरे पर राजधानी पहुंचे। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सन 1971 के बाद पाकिस्तान पर सबसे सटीक और माकूल हमला है।
आप पढ़ रहे हैं हमारी स्पेशल सीरीज 6 बजे उत्तर प्रदेश की 6 बड़ी खबरें। जहां हम हर रोज शाम छह बजे उत्तर प्रदेश की छह बड़ी खबरों को आपके सामने पेश करते हैं।
रक्षा मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर को बताया 1971 के बाद भारत का पाक पर सबसे बड़ा हमला
राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पोषित आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना के सफल ऑपरेशन को जमकर सराहा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भी बदलते भारत का साक्षी है। जिसे हमारी बहादुर सेना ने अंजाम दिया है। ऑपरेशन सिंदूर सन 1971 के बाद पाकिस्तान पर सबसे सटीक और माकूल हमला है। (पूरी खबर यहां पढ़ें)
CM Yogi मतांतरण पर गंभीर, बोले- सरकार कर रही है सख्त कार्रवाई, आप भी सजग रहें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश और प्रदेश में मतांतरण की साजिशें हो रही हैं। हिंदुओं और सिखों आदि के मतांतरण के रेट तय किए गए हैं। सरकार मतांतरण के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। आप भी सजग रहें। हिंदू युवतियों को निशाना बनाया जा रहा है। (पूरी खबर यहां पढ़ें)
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में बाइक सवार तीन युवकों की मौत
मेरठ-बड़ौत मार्ग पर रोहटा ब्लॉक के पास शनिवार सुबह एक हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। ये हादसा तब हुआ जब युवक सड़क पार कर रहे एक राहगीर को बचाने की कोशिश कर रहे थे और उनकी बाइक ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक केठवाड़ी गांव के रहने वाले थे। (पूरी खबर यहां पढ़ें)
50 हजार के इनामी हत्यारोपित को बेंगलुरु की क्राइम ब्रांच ने दबोचा
गोरखपुर के एक युवक जो बेंगलुरु में काम करता था की 18 जून को हत्या कर दी गई थी। मुख्य आरोपी वीरेंद्र यादव जो मुकदमा दर्ज होने के बाद फरार था को बेंगलुरु पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सिकरीगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। (पूरी खबर यहां पढ़ें)
151 किलो की कांवड़ लेकर चले मुस्लिम दोस्त, बोले- 'सनातनी पहले मुसलमान बाद में'
आगरा के साजिद और सनी नामक दो मुस्लिम भाइयों ने कांवड़ यात्रा कर मिसाल पेश की। माता-पिता की इच्छा का सम्मान करते हुए उन्होंने 151 किलो गंगा जल की कांवड़ उठाई। उनका कहना है कि वे पहले सनातनी हैं और भगवान शिव उनके आराध्य हैं। पुरोहित जी ने विधि-विधान से उन्हें विदा किया और वे उत्साहपूर्वक अपनी यात्रा पर निकले। (पूरी खबर यहां पढ़ें)
Varanasi Flood: डूबे घाट, गंगा आरती पहुंची छत पर; गलियों में हो रहा शवदाह
वाराणसी में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण सभी घाट डूब गए हैं जिससे लोगों में डर का माहौल है। गंगा आरती अब छत पर हो रही है और शवों के अंतिम संस्कार में भी कठिनाई आ रही है। शीतला माता मंदिर समेत कई मंदिर जलमग्न हो गए हैं। प्रशासन ने नावों का संचालन रोक दिया है और घाटों पर बैरिकेडिंग कर दी है। (पूरी खबर यहां पढ़ें)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।