विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर अाज उतरेंगे गरुड़ कमांडो, जगुआर, मिराज अौर सुखोई

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Mon, 23 Oct 2017 10:16 AM (IST)Updated: Tue, 24 Oct 2017 10:07 AM (IST)

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर अाज गरुड़ कमांडो, जगुआर, मिराज, सुखोई, सी-130 सरीखे विमान आपरेशनल अभ्यास करेंगे। वाहनों का आवागन बंद हो गया है।

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर अाज उतरेंगे गरुड़ कमांडो, जगुआर, मिराज अौर सुखोई
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर अाज उतरेंगे गरुड़ कमांडो, जगुआर, मिराज अौर सुखोई

लखनऊ (जेएनएन)। प्रदेश की राजधानी लखनऊ को आगरा से जोडऩे वाले लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर अाज उन्नाव क्षेत्र में भारतीय वायुसेना के फाइटर प्लेन के साथ मालवाहक विमान उतरेंगे। इसके कारण इस एक्सप्रेस-वे पर यातायात संचालन बंद हो गया है।

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर कल गरुड़ कमांडो, जगुआर, मिराज, सुखोई, सी-130 सरीखे विमान आपरेशनल अभ्यास करेंगे। आज सुबह दस बजे से कल दोपहर दो बजे तक लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे एक्सप्रेस-वे पर वाहनों का आवागन बंद रहेगा। इसके कारण लखनऊ, हरदोई, उन्नाव, कन्नौज, कानपुर नगर से आने-जाने वाले वाहनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

एक्सप्रेस-वे पर बांगरमऊ के कबीरपुर खंभौली स्थित एयर स्ट्रिप पर अभ्यास को लेकर स्थानीय प्रशासन के साथ ही रक्षा मंत्रालय ने भी सुरक्षा इंतजाम किए हैं। इस अभ्यास को लेकर एक्सप्रेस वे पर आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध कर दिया गया है। वाहनों को रोकने के लिए एक्सप्रेस-वे की ओर जाने वाले हर नाके को सील रखा जाएगा। चप्पे-चप्पे पर फोर्स होगा। वाहनों को निकालने के लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन की पूरी रूपरेखा बनाई है। करीब 28 घंटे के लिए प्रशासन ने छोटे बड़े वाहनों का रूट डायवर्जन कुछ इस प्रकार किया है।

लखनऊ से संचालन इस प्रकार

लखनऊ से आगरा एक्सप्रेस-वे पर जाने वाले वाहन आज सुबह 10 बजे से मंगलवार दोपहर दो बजे तक नहीं जा सकेंगे। बुद्धेश्वर से मोहान और कटी बगिया से मोहान की तरफ वाहन आज सुबह 10 बजे से मंगलवार दोपहर दो बजे तक नहीं आ जा सकेंगे। लखनऊ से आगरा व दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन लखनऊ से हरदोई से थाना लोनार से सवायजपुर हरदोई से घटियाघाट गंगापुल होते हुए आगरा व दिल्ली की ओर जाएंगे।

डायवजर्न के चलते कानपुर से संचालन इस प्रकार

गंगा बैराज की तरफ से बांगरमऊ आने वाले वाहनों को मरहला चौराहा होते हुए नेशनल हाईवे की तरफ छोटे-बड़े वाहनों को जाना होगा। वहीं 23 अक्टूबर की सुबह 10 बजे से 24 अक्टूबर की दोपहर दो बजे तक गंगा बैराज की तरफ से बांगरमऊ आने वाले वाहनों का आवागमन पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।

यह भी पढ़ें: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर वायुसेना के चार स्टेशनों का युद्धाभ्यास

बिठूर से परियर से बांगरमऊ की ओर आने वाले वाहनों को सफीपुर चौराहे से मियांगंज की तरफ डायवर्जन होगा। 23 अक्टूबर की सुबह 10 बजे से 24 अक्टूबर की दोपहर दो बजे तक बिठूर से परियर से बांगरमऊ की ओर आने वाले वाहन नहीं आएंगे।

बांगरमऊ की ओर आने वाले वाहनों का नानामऊघाट थाना बिल्हौर से कानपुर नगर की ओर डायवर्जन रहेगा। 23 अक्टूबर की सुबह 10 से 24 अक्टूबर की दोपहर दो बजे तक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

यह भी पढ़ें: आगरा-लखनऊ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर गड़गड़ाएंगे फाइटर प्लेन

हरदोई से इस प्रकार संचालन

संडीला से बांगरमऊ उन्नाव की तरफ आने वाले वाहनों को बांगरमऊ की ओर नहीं आने दिया जाएगा। 23 अक्टूबर की सुबह 10 से 24 अक्टूबर की दोपहर दो बजे तक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

यह भी पढ़ें: चित्रकूट यात्रा के दूसरे दिन सीएम योगी ने की पांच किलोमीटर लंबी परिक्रमा

कन्नौज से संचालन इस प्रकार

कन्नौज से बांगरमऊ की ओर आने वाले वाहन चौकी मानीमऊ से कानपुर नगर की ओर डायवर्ट होंगे। 23 अक्टूबर की सुबह 10 से 24 अक्टूबर की दोपहर दो बजे तक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।